Ranbir Kapoor Look out From Love And War: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अब तक काफी कुछ छिपाकर रखा है। लेकिन इसके बाद फिल्म के सेट से अब तक कई फोटोज लीक हो चुकी हैं। अब इन सब के बीच फिल्म लव एंड वॉर से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फिल्म के पहला ऑफिशियल लुक जारी हो गया है। फिल्म से सामने आए रणबीर कपूर के लुक को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:लालबागचा राजा के दर्शन पहुंचे Sanjay Dutt ने पत्नी मान्यता को भीड़ से बचाया, बप्पा के सामने भरा मांग में सिंदूर
रणबीर कपूर की लुक आउट
रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर से सामने आया रणबीर कपूर का पहला लुक है। फिल्म के पोस्टर में रणबीर कपूर एक पुरानी स्टाइल की नीले रंग की कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है और आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है। उनके चेहरे पर मूंछें भी नजर आ रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बाजू पर जाता है, जहां चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर के फिल्म से सामने आए पहले लुक ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। लोग सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:रूमर्ड GF कोमल संग Govinda ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, भड़कीं Rakhi Sawant, बोलीं -'सुनीता छोड़ेगी नहीं',
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी अहम रोल में है। आपको बता दें कि ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म से सामने आए रणबीर कपूर के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
