बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी लव एंड वॉर (Love and War) को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे। काफी लम्बे समय से संजय लीला भंसाली की इस मूवी की शूटिंग चल रही है। मेकर्स ने 24 सितम्बर के दिन अपनी मूवी के पहले पोस्टर को रिलीज किया है, जिसमें रणबीर कपूर स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रणबीर कपूर कार में बैठे हैं और उनके हाथ से खून बह रहा है। फैंस को रणबीर कपूर का ये अवतार पसंद आ रहा है और सभी एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: "गरीबों का पैसा खाने वालों...", Ajaz Khan ने Samay Raina को लिया आड़े हाथों, लगाई क्लास
आम लोगों के साथ-साथ रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने भी इस पोस्टर पर कमेंट किया है। आलिया भट्ट का ये पोस्टर इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "हे हैंडसम.... लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 के दिन रिलीज होने वाली है।" आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर लगातार लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: The Paradise Movie Review: नानी का खूंखार अंदाज जमाएगा रंग, लेकिन दूसरे हाफ में फीकी पड़ी कहानी
आलिया भट्ट अकेली नहीं हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर का पोस्टर शेयर किया है। विक्की कौशल ने भी ये पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है और फैंस को बताया है कि उनकी फिल्म अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी।
बता दें फिल्म सांवरिया के बाद यह दूसरी बार है जब रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है। सांवरिया रणबीर कपूर की पहली मूवी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद रणबीर ने संजय के साथ कभी भी काम नहीं किया। अब ये दोनों लव एंड वॉर लेकर आ रहे हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।
