Ranbir Kapoor Angry on Paps: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपमकिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) को लेकर चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में फिल्म से रणबीर कपूर का नया लुक सामने आया था। अब इन सब के बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के साथ नजर आ रहे हैं। सभी लोग एक रेस्टोरेंट के बाहर फोटोग्राफर्स के लिए पोज दे रहे थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि रणबीर कपूर अपना आपा खोते नजर आए।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ramayana Mumbai Event: रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष, MrBeast को समझाया धर्म का मतलब
रणबीर ने लगाई पैप्स की क्लास
रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म लव एंड वॉर की टीम के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे। सभी ने पैपराजी के सामने एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान संजय लीला भंसाली कुछ देर के लिए फ्रेम से बाहर हो जाते हैं, लेकिन रणबीर उन्हें वापस बुलाते हैं ताकि सभी साथ में फोटो खिंचवा सकें। इसके बाद सभी लोग वहां से जाने लगते हैं। तभी एक फोटोग्राफर रणबीर को बार-बार आवाज लगाकर आलिया और विक्की के साथ पोज देने के लिए कहता है। इस पर रणबीर कहते हैं, 'बहुत बोल रहा है तू।' एक्टर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Manish Malhotra के फैशन शो में Alia Bhatt-Vicky Kaushal ने बिखेरा जलवा, देखते रह गए लोग
रामायण को लेकर भी चर्चा में हैं रणबीर
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर भी सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। तो वहीं फिल्म लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।
