बॉलीवुड

लाल रंग, शाही अंदाज और दमदार लुक... ‘लव एंड वॉर’ में Alia Bhatt का ये अवतार मचा रहा हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 25, 2026, 11:30 AM IST

Love & War Alia Bhatt First Look: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। अब फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक सामने आया है।

Image

फिल्म लव एंड वॉर से रिलीज हुआ आलिया भट्ट का लुक (Image Source: Love&War Movie)

Love & War Alia Bhatt First Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म लव एंड वॉर से एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का पहला लुक सामने आया था। अब इसके बाद मेकर्स ने फिल्म से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। सामने आए पोस्टर में आलिया का लुक काफी ग्रैंड और ग्लैमरस नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आलिया भट्ट के लुक में क्या खास है।

आलिया भट्ट का लुक हुआ रिलीज

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर से सामने आया आलिया भट्ट का नया लुक है। फिल्म के पोस्टर में आलिया भट्ट लाल और काले रंग के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उनके लुक में ग्लैमर के साथ एक रॉयल टच भी नजर आ रहा है। खास बात यह है कि पोस्टर का पूरा बैकग्राउंड भी लाल रंग में रखा गया है, जिसके बीच आलिया का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। पोस्टर में आलिया एक स्टेज जैसे सेटअप के बीच खड़ी दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट की एक नहीं बल्कि दो तस्वीरें रिलीज की गई है फिल्म लव एंड वॉर से। आलिया भट्ट का ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

रणबीर और विक्की के साथ आएंगी नजर

‘लव एंड वॉर’ में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म लव एंड वॉर से सामने आए आलिया भट्ट के लुक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article