टेक एंड गैजेट्स

AI से न्यूज की दुनिया में उतरेंगे मस्क, जानें क्या ला रहे नया फीचर

Summarise News on X: एक्स के पास पहले मोमेंट्स (Moments) नाम से एक ऐसा ही प्रोडक्ट था,जो समाचार सारांश बनाने के लिए ह्यूमन मॉडरेटर पर निर्भर करता था। 2022 के अंत में मस्क के अधिग्रहण के तुरंत बाद इसे बंद कर दिया गया था।

Image

AI से न्यूज की दुनिया में उतरेंगे मस्क, जानें क्या ला रहे नया फीचर

Summarise News on X: यदि आप एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल नेटवर्क X का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़े काम का फीचर आने वाला है। X पर जल्द ऐप के अंदर न्यूज को सारांश बनाने की सुविधा मिलने वाली है। X पर न्यूज को सारांशित करने के लिए एक्सएआई चैटबॉट ग्रोक (xAI Chatbot Grok) का उपयोग किया जाएगा।

कब लॉन्च होगा फीचर

कंपनी ने फीचर की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने अपनी घोषणा में कहा कि एआई-जनरेटेड सारांश यूजर्स के ट्वीट पर निर्भर होंगे, थर्ड पार्टी के न्यूज आर्टिकल पर नहीं। इस फीचर को भी केवल प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल X पर "स्टोरीज" नामक फीचर मिलता है, जो किसी भी समाचार आउटलेट का हवाला नहीं देती है। लेकिन मस्क ने टेक न्यूजलेटर बिग टेक्नोलॉजी को बताया कि बेहतर साइटेशन आने वाले हैं।

क्या है Summarise News फीचर की खासियत

मस्क ने बिग टेक्नोलॉजी को बताया, "जैसे ही अधिक जानकारी उपलब्ध होगी, समाचार सारांश उस जानकारी को शामिल करने के लिए अपडेट हो जाएगा।" यह फीचर ग्रोक, एआई की मदद से काम करेगा। बता दें कि ग्रोक, एआई चैटबॉट (Grok AI), तकनीकी रूप से एक्स के स्वामित्व में नहीं है, बल्कि यह मस्क की कंपनियों में से एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप, एक्सएआई का हिस्सा है। मस्क ने इस फीचर को लेकर कहा कि ग्रोक को एक्स के पोस्ट का उपयोग करके प्रशिक्षित किया गया है।

मोमेंट्स भी करता था यही काम

बता दें कि एक्स के पास पहले मोमेंट्स (Moments) नाम से एक ऐसा ही प्रोडक्ट था,जो समाचार सारांश बनाने के लिए ह्यूमन मॉडरेटर पर निर्भर करता था। 2022 के अंत में मस्क के अधिग्रहण के तुरंत बाद इसे बंद कर दिया गया था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article