टेक एंड गैजेट्स

महिला दिवस पर गिफ्ट करें ये 5 बेस्ट गैजेट, कीमतें 1000 रुपये से भी हैं कम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 8, 2023, 01:52 PM IST

Women Day 5 Tech Gift Ideas: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप अपनी जिंदगी में शामिल महिलाओं को गिफ्ट दे सकते हैं। आइए 5 गिफ्ट के बारे में जानते हैं।

Image

बजट वाले गिफ्ट की लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • बोट एयरपॉड्स 131
  • सोनाटा गोल्ड स्मार्ट बैंड
  • मीवी रोम 2 ब्लूटूथ स्पीकर

Women Day Tech Gifts: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस खास अवसर पर आप महिलाओं के लिए सम्मान और प्यार जता कर आप उन्हें जरा हटके कुछ टेक गिफ्ट दे सकते हैं। तो चलिए इन्ही कुछ बजट वाले गिफ्ट आइडिया के बारे में जानते हैं।

1. बोट एयरपॉड्स 131 (boAt Airdopes 131)

इस एयडपॉड्स की अभी 999 रुपये है। इसे एक बार चार्ज करके 60 घंटे तक प्लेबैक प्राप्त किया जा सकता है। 650mah बैटरी लैस इस एयरपॉड में C टाइप चार्जिंग पोर्ट मिलता है। हालांकि इसकी रेगुलर कीमत 2,990 रुपये है। पर अभी इसमें 69% की छूट मिल रही है।

2. सोनाटा गोल्ड स्मार्ट बैंड (SONATA GOLD Smart Band)

इस वायरलेस फिटनेस बैंड की कीमत 999 रुयपे है। इसमें पसीने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसकी मदद से आप ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट चेक कर सकते हैं। ये सभी एंड्रॉयड और iOS डिवाइस को सपोर्ट करता है। यह आप कितना चले इसके बारे में भी जानकारी देता है। साथ ही कई स्पोर्ट मोड भी मिलते हैं। कॉल और मैसेज के नोटिफिकेशन इसमें मिल जाते हैं पर आप इससे कॉल नहीं कर सकते हैं।

3. मीवी रोम 2 ब्लूटूथ स्पीकर (Mivi Roam 2 Bluetooth Speaker)

मीवी रोम 2 ब्लूटूथ स्पीकर को आप एक बार चार्ज करके 24 घंटे तक प्ले कर सकते हैं। इसमें स्टूडियो क्वालिटी साउंड के साथ इसमें माइक भी मिलता है। इसकी कीमत 999 रुपये है। ये वाटरप्रूफ स्पीकर है।

4. जेबरोनिक्स जेब-इवोल्व (ZEBRONICS Zeb-Evolve)

इस वायरलेस ब्लूटूथ नेकबैंड की कीमत 999 रुपये है। इसमें डुअल पेयरिंग मिलते है। साथ ही सीरी और और ओके गूगल जैसे वॉइस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है। इसमें दी बटन से आप कॉल और म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।

5. इवोटेक स्मार्टवॉच (EVOTECH New Edition i7 Pro Max)

इसकी कीमत 899 रुपय है। इस स्मार्टफोन में हार्ट, स्लीप, पेडेमीटर मॉनिटर मिलता है। इस स्मार्टवॉच से कॉलिंग और नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने से 30 मिनट पहले चार्ज करके पहनें। इसके स्क्रीन की साइज 44mm है। इसे एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक यूज कर सकते हैं।

End of Article