टेक एंड गैजेट्स

आवाज बदलकर लूट लिए 1.4 लाख रुपये, मार्केट में आया नया AI स्कैम, ऐसे रहें सावधान

AI Voice Scam: 59 साल की महिला एआई-जनरेटेड वॉयस फ्रॉड का शिकार हुई और उसे 1.4 लाख का नुकसान हुआ है। कॉल करने वाले ने महिला के भतीजे की आवाज में उससे मदद के नाम पर पैसे की मांग की थी। महिला ने इमेरजेंसी समझ कर स्कैमर के बताए गए अकाउंट में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Image

एआई-जनरेटेड वॉयस फ्रॉड

Photo : Times Now Digital

AI Voice Scam: सोशल मीडिया और ऑनलाइन बैंकिंग के दौर में साइबर फ्रॉड और स्कैम के मामले लगातार सामने आते हैं। अब एक चौकाने वाला स्कैम सामने आया है, जिसमें धोखाधड़ी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है। जी हां! एक महिला के साथ एआई-जनरेटेड वॉयस फ्रॉड किया गया है, और महिला से 1.4 लाख रुपये लूटे गए हैं।

ये हैं पूरा मामला

कनाडा की एक 59 साल की महिला एआई-जनरेटेड वॉयस फ्रॉड का शिकार हुई और उसे 1.4 लाख का नुकसान हुआ है। कॉल करने वाले ने महिला के भतीजे की आवाज में उससे मदद के नाम पर पैसे की मांग की थी। जैसा कि हमने बताया स्कैमर ने एआई-जनरेटेड वॉयस का इस्तेमाल किया था, तो ऐसे में महिला के बाद संदेह की कोई वजह नहीं थी।

स्कैमर ने पीड़ित के भतीजे की आवाज में अपने एक्सिडेंट की बाद कही और कानूनी परेशानी के कारण तुरंत पैसे की मांग की। महिला ने इमेरजेंसी समझ कर स्कैमर के बताए गए अकाउंट में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए।

एआई वॉयस स्कैम से बचने के तरीके

  • कभी भी फोन पर पर्सनल जानकारी न दें जब तक कि आप कॉलर की पहचान के बारे में निश्चित न हों।
  • यदि कोई परिवार या रिश्तेदार बनकर पैसे की मांग कर रहा है तो तुरंत पैसे भेजने से बचें और एक बाद उसके नंबर पर कॉल करें या परिवार के अन्य किसी सदस्य से बात करके स्थिति की गंभीरता की जांच कर लें।
  • उन कॉल करने वालों से सावधान रहें जो तत्काल पैसे या पर्सनल जानकारी मांगते हैं।
  • यदि आपको किसी कंपनी के नाम से फोन किया जा रहा है और आपको कॉल करने वाले पर संदेह हो रहा है तो कॉल काट दें और सीधे कंपनी को वापस कॉल करें।
  • लेटेस्ट एआई वॉयस स्कैम टेक्नोलॉजी से अवगत रहें।
  • स्कैमर्स लगातार धोखाधड़ी के तरीके खोज रहे हैं ऐसे में किसी भी झांसे में आने से बचें।
  • किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करें। यदि आपको संदेह है कि आपको एआई वॉयस स्कैम के लिए टारगेट किया जा रहा है, तो तुरंत साइबर पुलिस में इसकी रिपोर्ट करें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article