टेक एंड गैजेट्स

अब और स्मार्ट हो जाएगा माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10, AI कोपायलट का मिलने वाला है सपोर्ट

Microsoft Windows 10 with generative AI powered Copilot: विंडोज 10 जल्द ही एआई-पावर्ड कोपायलट से लैस किया जाएगा। स्टेटिस्टा के अनुसार, मार्केट में अभी भी 70 प्रतिशत यूजर्स विंडोज 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनकी संख्या एक अरब से भी ज्यादा है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से एक अरब से ज्यादा यूजर्स को फायदा होने वाला है।

Image

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10

Photo : Times Now Digital

Microsoft Windows 10 with generative AI powered Copilot: टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट कथित तौर पर विंडोज 10 यूजर्स के लिए अपने जनरेटिव AI-पावर्ड पर्सनल असिस्टेंट लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने इग्नाइट 2023 समिट में अपने एक अरब विंडोज 10 यूजर्स के लिए यह घोषणा की है। कोपायलट जल्द ही विंडोज 10 वर्जन 22H2 पर यूजर्स के लिए प्रीव्यू चैनल के माध्यम से टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होगा।

एक अरब यूजर्स को होगा फायदा

विंडोज 10 जल्द ही एआई-पावर्ड कोपायलट से लैस किया जाएगा। स्टेटिस्टा के अनुसार, मार्केट में अभी भी 70 प्रतिशत यूजर्स विंडोज 10 का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनकी संख्या एक अरब से भी ज्यादा है। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट के इस कदम से एक अरब से ज्यादा यूजर्स को फायदा होने वाला है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने विंडोज 11 यूजर्स के लिए एआई का सपोर्ट जारी किया है, जो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया है।

AI सपोर्ट से फायदे

एक बार जब यह फीचर लाइव हो जाता है, तो यूजर्स स्क्रीन के दाहिने कोने पर इस सुविधा तक एक्सेस कर सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इस बात पर भी जोर दिया है कि कोपायलट विंडो स्क्रीन पर कंटेंट को ओवरलैप नहीं करेगी या खुली हुई ऐप विंडो को ब्लॉक नहीं करेगी। कोपायलट के अलावा, विंडोज 10 को एक बड़ी न्यूज और इंटरेस्ट विंडो जैसे नई फीचर्स से भी लैस किया गया है।

विंडोज अपडेट ऑप्ट-इन नोटिफिकेशन से भी लैस होगा। जीपीटी से लैस वर्चुअल एआई असिस्टेंट आपकी विंडोज को मैनेज करने, आपके सवालों के जबाव देने में मदद कर सकता है और यह कंटेंट का सारांश भी दे सकता है। इसके अलावा, यह डैल से भी लैस है, जो AI फोटो क्रिएट करने में मदद सकता है।

कब जारी होगा AI अपडेट?

माइक्रोसॉफ्ट के नए बदलाव को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। विंडोज 10 प्रो वर्जन यूजर्स को पहले फेज में एआई सपोर्ट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article