टेक एंड गैजेट्स

सर्दियों में कार की विंडशील्ड में जमने लगा है फॉग, इन आसान तरीकों से चुटकियों में मिलेगी राहत

सर्दयों के मौसम में ड्राइविंग के समय कार की विंडशील्ड पर फॉग जमना एक आम समस्या है। इसकी वजह से कई बार ड्राइविंग करना बेहद मुश्किल हो जाता है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देते हैं जिससे आप चुटकियों में इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

Image

आप आसान तरीकों को अपनाकर शीशे में फॉग जमने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

सर्दियों और बारिश के दौरान कार चलाते समय विंडशील्ड पर अचानक धुंध जम जाना एक आम और बड़ी परेशानी है। यह दिक्कत कभी-कभी बड़ी घातक भी साबित हो सकती है। इसकी वजह से सड़क का दृश्य साफ नहीं दिखता जिससे गाड़ी चलाना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह परेशानी बड़ी घटनाओं का कारण भी बन जाती है। अगर आपको भी सर्दियों के सीजन में ऐसी समस्या होती है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने वाले हैं जिससे चुटकियों में इससे छुटकारा पा सकते हैं।

आइए जानें ऐसे 5 आसान तरीके, जिनकी मदद से आप बिना किसी झंझट और परेशानी के साफ और सुरक्षित ड्राइविंग का आनंद ठंड के दिनों में ले सकेंगे।

AC को कर दें ऑन

जैसे ही विंडशील्ड पर धुंध दिखे, आप अपनी गाड़ी के AC को तुरंत आन कर सकते हैं। यह विंडशील्ड से धुंध हटाने का सबसे आसान कारगर तरीका है। AC को ऑन करके आपको इसे सबसे कम तापमान में सेट करके रखना है। एसी का टेम्प्रेचर कम रखें लेकिन फैन की स्पीड तेज कर दें। एसी की ठंडी हवा कार के अंदर और बाहर के तापमान को बैंलेंस रखेगी और 20-25 सेकंड के अंदर शीशा पूरी तरह से साफ हो जाएगा। एसी ऑन करने के बाद ध्यान रखें कि रीसर्कुलेशन मोड पूरी तरह से बंद हो।

डीफ्रॉस्टर और हीटर का सही उपयोग

अगर मौसम बहुत ज्यादा ठंडा है और आप कार के अंदर गर्माहट भी बनाए रखना चाहते हैं, तो फ्रंट डीफ़्रॉस्टर को चालू करें। हीटर को गर्म तापमान पर सेट करें और एयरफ्लो को फ्रेश एयर मोड पर रखें। ऐसा करने से गर्म हवा सीधे विंडशील्ड पर जाती है। इससे 1-2 मिनट में आपके विंडशील्ड से पूरी धुंध हट जाएगी। साथ ही रियर डीफ़्रॉस्टर भी ऑन कर दें, ताकि पीछे का शीशा भी साफ बना रहे।

सबसे सस्ते देसी जुगाड़

घर में मौजूद शेविंग फोम (जैसे Gillette) या कच्चे आलू का उपयोग करके ठंड के दिनों में कार की विंडशील्ड को फॉग को हटा सकते हैं। यह तरीका भी आपको ड्राइविंग के दौरान बड़ी सहूलियत देने वाला है। इसके लिए शेविंग फोम को कपड़े की मदद से शीशे के अंदरूनी हिस्से पर फैलाएं और फिर साफ कपड़े से पोंछ दें। अगर शेविंग फोम नहीं है तो आप आलू को आधा काटकर शीशे पर अच्छे से रगड़ें यह तरीका शीशे पर नमी बनने से रोकता है।

नमी सोखने वाले उपाय

नमी को कम करने के लिए आप कार में नमी सोखने वाली चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप डैशबोर्ड पर या फिर कप होल्डर पर सिलिका जेल पैक , कैट लिटर या डीह्यूमिडिफायर पैक रखें सकते हैं। ये हवा में मौजूद नहीं को सोख लेते हैं जिससे फॉग बनने की संभावना 80% से 85% तक कम हो जाती है। आप रात में कार पार्क करते समय विंडशील्ड पर सनशेड या कार्डबोर्ड लगा दें, इससे सुबह शीशे पर ओस नहीं जमेगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article