टेक एंड गैजेट्स

MS विंडोज और सरफेस की कमान संभालेगा ये आईआईटीयन, कंपनी ने बनाया चीफ

Who Is IIT Madras Graduate Pavan Davuluri: पवन दावुलुरी लंबे समय से प्रोडक्ट हेड पैनोस पानाय का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले साल अमेजन में शामिल होने के लिए डिपार्टमेंट छोड़ दिया था। इससे पहले दावुलुरी ने प्रोडक्ट टीम को लीड किया है और इसके अलावा सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्ले बुक में भी काम किया है।

Image

IIT Madras Graduate Pavan Davuluri

IIT Madras Graduate Pavan Davuluri: आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र पवन दावुलुरी को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और सरफेस का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला की तरह एक बड़ी टेक कंपनी में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाले नए भारतीय बन गए हैं। इससे पहले दावुलुरी सरफेस ग्रुप की देखरेख करते थे।

पैनोस पानाय की जगह लेंगे दावुलुरी

पवन दावुलुरी लंबे समय से प्रोडक्ट हेड पैनोस पानाय का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले साल अमेजन में शामिल होने के लिए डिपार्टमेंट छोड़ दिया था। इससे पहले दावुलुरी ने प्रोडक्ट टीम को लीड किया है और इसके अलावा सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्ले बुक में भी काम किया है। वह पारखिन और पानाय के पद छोड़ने के बाद, विंडोज और सरफेस दोनों डिपार्टमेंट का कार्यभार संभालेंगे।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी माइक्रोसॉफ्ट के एक्पीरिएंश एंड डिवाइस हेड राजेश झा के एक इंटरनल मेमो से आई है। इसमें नए विंडोज संगठन की रूपरेखा तय की गई है। झा ने अपने मेमो में कहा, "यह हमें इस एआई युग के लिए विंडोज क्लाइंट और क्लाउड तक फैले सिलिकॉन, सिस्टम, एक्सपीरिएंस और डिवाइसेज के निर्माण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने में मदद करेगा।"

कौन हैं दावुलुरी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन दावुलुरी आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएशन हैं। पवन दावुलुरी पहले माइक्रोसॉफ्ट के हार्डवेयर टीम को देखते थे। पिछले सितंबर में पूर्व-विंडोज और सरफेस प्रमुख पनोस पानाय के जाने के बाद हुए फेरबदल में अब वह विंडोज इंजीनियरिंग के भी प्रभारी होंगे। उस समय, पनास पानाय की भूमिका पवन दावुलुरी और मिखाइल पारखिन दोनों मिलकर संभालते थे।

इसके बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में वेब और विज्ञापन के सीईओ के रूप में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ विंडोज का कार्यभार भी संभाला। उन्होंने बिंग, एज और को पायलट जैसे प्रोडक्ट की देखभाल भी की है। अब पवन उस ग्रुप में शामिल हो गए हैं। जहां गिने-चुने भारतीय अमेरिकी कंपनी में लीडरशिप के रोल में हैं। पवन दावुलुरी आर्म-आधारित टूल के लिए विंडोज को ऑप्टिमाइज करने के माइक्रोसॉफ्ट के प्रयासों में लगे हुए हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article