टेक एंड गैजेट्स

व्हॉट्सऐप का ये नया फीचर बदलेगा चैट लिस्ट को मैनेज करने का तरीका, जानें कैसे आएगा काम

Whatsapp New Feature: फीचर की मदद से यूजर 'Unread' और 'Groups' जैसे प्रीसेट फिल्टर्स को रिमूव कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यूजर्स चैट इंटरफेस में फिल्टर को टैप और होल्ड करके डिलीट ऑप्शन को ऐक्सेस कर सकते हैं। अब कंपनी फिल्टर्स को मैनेज करने के लिए नए इंटरफेस को टेस्ट कर रही है।

Image

WhatsApp फीचर।

Photo : Times Now Digital

Whatsapp New Feature: व्हॉट्सऐप ने बीते दिनों प्रीसेट चैट लिस्ट्स को डिलीट करने वाला फीचर रोलआउट किया था। इस फीचर की मदद से यूजर 'Unread' और 'Groups' जैसे प्रीसेट फिल्टर्स को रिमूव कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यूजर्स चैट इंटरफेस में फिल्टर को टैप और होल्ड करके डिलीट ऑप्शन को ऐक्सेस कर सकते हैं। अब कंपनी फिल्टर्स को मैनेज करने के लिए नए इंटरफेस को टेस्ट कर रही है।

व्हॉट्सऐप फीचर ट्रैक करने वाले अकाउंट WABetaInfo के स्क्रीनशॉट के मुताबिक आप चैट लिस्ट को मैनेज करने वाले नए इंटरफेस की झलक देख सकते हैं। नया इंटरफेस पिछले के मुकाबले काफी ऑर्गनाइज्ड है और यह यूजर्स को काफी पसंद भी आएगा। यहां आप 'Favorites' और 'Various Conversations' जैसे मेन फिल्टर्स के साथ नए फिल्टर क्रिएट करने वाले शॉर्टकट भी देख सकते हैं। शेयर किए गए फोटो में आपको आसानी से नई कस्टम लिस्ट बनाने वाला रीडिजाइन्ड बटन भी दिखेगा।

नए बटन ऐप के दूसरे बटन्स के जैसे हैं और इससे ऐप और मॉडर्न लगता है। क्रिएटिंग, मैनेजिंग और डिलीटिंग लिस्ट्स के पूरे इंटरफेस को सिक्योरिटी और मेल सेटिंग्स जैसे ऐप्स के दूसरे सेक्शन्स से मैच कराने के लिए रीडिजाइन किया गया है।

ऐप का अपडेटेड डिजाइन सिंपल है और यह जरूरी फीचर्स को आसानी से ऐक्सेस करने के ऑप्शन देता है। इससे यह माना जा रहा है कि व्हॉट्सऐप यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ओवरऑल इंटरफेस में बदलाव कर रहा है। कंपनी इस फीचर को अभी बीटा वर्जन में ऑफर कर रही है। उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article