टेक एंड गैजेट्स

What is Click Here: क्लिक हियर फीचर क्या है, एक्स पर क्यों कर रहा है ट्रेंड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 31, 2024, 11:49 AM IST

What is Click Here: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूज करते हैं तो आपने भी अपने टाइमलाइन पर "यहां क्लिक करें" पोस्ट जरूर देखी होगी। जिसमें तस्वीर में काले रंग के अक्षरों में ऊपर बड़ा-बड़ा ‘क्लिक हेयर’ लिखा हुआ दिखाई देता है। इसके साथ एक तीर का निशान और बाईं तरफ नीचे में छोटा सा ‘ऑल्ट’ लिखा हुआ है।

Image

What is Click Here: क्लिक हियर फीचर क्या है, एक्स पर क्यों कर रहा है ट्रेंड

What is Click Here: एक्स पर कई पोस्ट दिखने को मिल रही हैं एक सिंपल इमेज दिखाई दे रही है। इस सिंपल सफेद पेज पर बोल्ड काले फ़ॉन्ट का बना रहता है। इससे कई यूजर चौंक गए और वो ये जानने की कोशिश कर रहे थे कि ये सब हो क्या रहा है? यदि आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यूज करते हैं तो आपने भी अपने टाइमलाइन पर "यहां क्लिक करें" पोस्ट जरूर देखी होगी। जिसमें तस्वीर में काले रंग के अक्षरों में ऊपर बड़ा-बड़ा ‘क्लिक हेयर’ लिखा हुआ दिखाई देता है। इसके साथ एक तीर का निशान और बाईं तरफ नीचे में छोटा सा ‘ऑल्ट’ लिखा हुआ है। जैसे ही ऑल्ट पर कोई व्यक्ति क्लिक करता है तो एक मैसेज दिखाई देता है। आपके मन सवाल उठ रहा होगा कि ये क्या है। ऐसे में आज हम आपको उसी के बारे में बता रहे हैं।

क्या है ये फीचर

यहां क्लिक करें एक तरह का ऑप्शन है, जो यूजर को प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड की जाने वाली तस्वीरों में एक टेक्स्ट कैप्शन लगाने में मदद करती है। एक्स का कहना है कि इस फीचर की मदद से कंटेंट ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा और यह उन लोगों के लिए भी मददगार साबित होगा जो कम या बिल्कुल नहीं देख पाते। यह ऑल्ट टेक्स्ट फीचर उन क्षेत्रों के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा, जहां इंटरनेट की स्पीड कम है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • इस फीचर का इस्तेमाल कोई व्यक्ति मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप या डेक्सटॉप पर भी कर सकता है।
  • एक्स पर इस फीचर का इस्तेमाल तस्वीरों में तो किया जा सकता है, लेकिन वीडियो के साथ यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
  • एक्स पर जैसे ही आप कोई तस्वीर पोस्ट करने के लिए अपलोड करेंगे तो आपको तस्वीर भी +ALT दिखाई देगा।
  • +ALT पर क्लिक करने से आप कोई भी संदेश लिखकर सेव कर पाएंगे।
  • ऐसा करने से आपने जो मैसेज लिखा है, वह उस तस्वीर के साथ जुड़ जाता है।
  • तस्वीर पोस्ट करने के बाद यह संदेश तभी दिखाई देगा जब आप ऑल्ट पर क्लिक करेंगे।

लोग पूछ रहे सवाल

2024 लोकसभा चुनावों देखते हुए देश की राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने-अपने हिसाब से क्लिक हेयर ट्रेंड का फायदा उठाया। पार्टियों के आधिकारिक एक्स हैंडल से क्लिक हेयर की तस्वीरें पोस्ट की गईं, जिसमें संदेश छिपे हुए थे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article