टेक एंड गैजेट्स

Vodafone Idea ने लॉन्च किया 5G, नया प्लान भी पेश हुआ, इन 14 शहरों में हुआ लाइव

Vi ने केरल में अपनी 5G सेवाओं का विस्तार करते हुए राज्य के सभी 14 जिलों को कवर कर लिया है। कंपनी के मुताबिक, Vi 5G अब पूरे केरल में उपलब्ध हो गया है। इसके साथ ही Vi ने केरल यूजर्स के लिए इंडस्ट्री का सबसे किफायती 5G प्लान पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 299 रुपये रखी गई है।

Image

Vodafone Idea 5G

यदि आप भी Vodafone Idea (Vi) के ग्राहक हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। आखिरकार आपका तीन साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। वोडाफोन ने आखिरकार अपनी 5जी सर्विस को लॉन्च कर दिया है। Vi ने केरल में अपनी 5G सेवाओं का विस्तार करते हुए राज्य के सभी 14 जिलों को कवर कर लिया है। कंपनी के मुताबिक, Vi 5G अब पूरे केरल में उपलब्ध हो गया है। इसके साथ ही Vi ने केरल यूजर्स के लिए इंडस्ट्री का सबसे किफायती 5G प्लान पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 299 रुपये रखी गई है।

299 रुपये से शुरू हो रहे Vi 5G प्लान

Vi ने 5G लॉन्च के मौके पर इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 299 रुपये से शुरू होने वाले 5G पैक पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में भी राज्य के अन्य इलाकों में 5G कवरेज को चरणबद्ध तरीके से और मजबूत करेगी।

इन शहरों और जिलों में उपलब्ध है Vi 5G

स्टेटवाइड रोलआउट के बाद Vi 5G केरल के सभी 14 जिलों के प्रमुख शहरों में उपलब्ध हो गया है। इनमें अलप्पुझा, कन्नूर, कलामास्सेरी, कासरगोड, कल्पेट्टा, कोच्चि, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मंजेरी-मलप्पुरम, पलक्कड़, पथानामथिट्टा, तिरूर, त्रिशूर, थोडुपुझा, तिरुवनंतपुरम और वायनाड शामिल हैं।

एडवांस और AI-पावर्ड नेटवर्क पर जोर

केरल में 5G लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए वोडाफोन आइडिया के क्लस्टर बिजनेस हेड (केरल) जॉर्ज मैथ्यू वी. ने कहा कि साल 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने पूरे राज्य में 5G डिप्लॉयमेंट को तेज किया। इसके लिए एडवांस, एनर्जी-एफिशिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर और AI-पावर्ड सेल्फ-ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क्स (SON) का इस्तेमाल किया गया, जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस अपने आप ऑप्टिमाइज़ हो सके और हाई-स्पीड व भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिल सके।

केरल में 4G नेटवर्क भी हुआ मजबूत

5G के साथ-साथ Vi ने केरल में अपने 4G नेटवर्क को भी सशक्त किया है। सितंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच कंपनी ने 900 MHz, 1800 MHz और 2100 MHz स्पेक्ट्रम बैंड्स पर 3,500 से ज्यादा नए 4G साइट्स तैनात किए हैं। इससे राज्य भर में इंडोर और आउटडोर नेटवर्क परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है।

आगे और नेटवर्क विस्तार की योजना

कंपनी के अनुसार, आने वाले महीनों में और अधिक साइट्स जोड़ी जाएंगी, जिससे नेटवर्क कैपेसिटी और बैंडविड्थ को और बढ़ाया जा सके। Vi ने शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली कनेक्टिविटी देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article