टेक एंड गैजेट्स

कुछ ही दिनों में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन, खरीदने का है प्लान तो देख लें पूरी लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 11, 2023, 04:29 PM IST

मार्च महीने में ओप्पो और आईकू के स्मार्टफोन धमाल मचा सकते हैं। इस महीने लॉन्च होने वाले कुछ स्मार्टफोने की लॉन्चिंग डेट भी सामने आ चुकी हैं। वहीं कुछ स्मार्टफोन के अभी फीचर्स आना बाकी हैं।

Image

अपकमिंग स्मार्टफोन लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • iQOO Z7 5G का लुक आ चुका है सामने
  • ओप्पो अपना नया फ्लिप अवतार मे लाएगा
  • Moto X40 20 मार्च को होगा लॉन्च

upcoming smartphone march 2023: स्मार्टफोन के मामले में मार्च महीना अच्छा साबित होने वाला है। इस महीने ओप्पो का फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N2 Flip सहित iQOO Z7 और इसके अलावा सैमसंग, वनप्लस के स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।

1. iQOO Z7 5G

कंपनी, iQOO Z6 के अपडेट करते हुए iQOO Z7 5G को पेश करने वाली है। कंपनी इसका फस्ट लुक भी दिखा चुकी है। हालांकि अभी डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। स्मार्टफोन 21 मार्च को लॉन्च हो सकता है। iQOO Z7 में सेगमेंट का टॉप AnTuTu स्कोर 480K+ सेगमेंट का होगा।

2. ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप

Oppo Find N2 Flip को कंपनी पहले ही आधिकारिक तौर पेश कर दिया गया है। इसके कई स्पेसिफिकेशन भी बता दिए गए हैं। फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप 13 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप स्मार्टफोन की कीमत की घोषणा इसी दिन की जाएगी।

3. मोटो X40

Moto X40 को कंपनी 20 मार्च को लॉन्च कर सकती है। टैबलेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 CPU पर चलेगा। इसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये होने का अनुमान है। डिवाइस की स्क्रीन 6.67 इंच की होगी।

4. OnePlus Nord 3

OnePlus का Ace 2V स्मार्टफोन अभी हाल ही चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में इसे OnePlus Nord 3 नाम से जारी किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 5000mAh की बैटरी होगी जो 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP प्राइमरी कैमरा को सपोर्ट करती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article