टेक एंड गैजेट्स

Tata acquires Pegatron India: टाटा ने पेगाट्रॉन इंडिया में 60% हिस्सेदारी खरीदी: iPhone उत्पादन में भारत को मिलेगा बूस्ट

Tata acquires Pegatron India: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पेगाट्रॉन इंडिया में 60% हिस्सेदारी खरीदी। मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देते हुए भारत से ₹1 लाख करोड़ के iPhone निर्यात की उम्मीद।

Image

टाटा ग्रुप

Photo : iStock

Tata acquires Pegatron India: शुक्रवार को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया में 60% कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदकर भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को बड़ा प्रोत्साहन दिया। यह डील मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में आईफोन उत्पादन को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पेगाट्रॉन की रीब्रांडिंग और नई शुरुआत

इस अधिग्रहण के बाद, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन की टीमें एकीकृत होंगी और पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया की रीब्रांडिंग की जाएगी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ और एमडी, डॉ. रणधीर ठाकुर ने कहा,"यह अधिग्रहण हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और भारत में एआई, डिजिटल और टेक्नोलॉजी-आधारित मैन्युफैक्चरिंग के एक नए युग की शुरुआत के लिए एक अहम कदम है।"

भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तीन प्रमुख कंपनियां

  • फॉक्सकॉन
  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स
  • पेगाट्रॉन

टाटा का बढ़ता प्रभाव

टाटा ने इससे पहले विस्ट्रॉन के भारतीय ऑपरेशंस का $125 मिलियन में अधिग्रहण किया था। अब गुजरात, असम, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौजूद अपने 50,000 कर्मचारियों के साथ, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का नेतृत्व कर रहा है। भारत iPhone का निर्यात केंद्र है। पीएलआई योजना और प्रीमियम डिवाइस की मांग बढ़ने से भारत में iPhone उत्पादन में तेजी आई है।

2024 में भारत से ₹1 लाख करोड़ मूल्य के iPhone निर्यात किए गए। 2023 के मुकाबले iPhone के निर्यात में 40% से अधिक की वृद्धि हुई, जो $12 अरब से अधिक था। घरेलू उत्पादन में 46% की वृद्धि दर्ज की गई है।

रोजगार और महिला सशक्तिकरण

पेगाट्रॉन टेक्नोलॉजी इंडिया का प्लांट iPhone 13 और 14 का उत्पादन करता है और इसमें करीब 10,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। पिछले चार वर्षों में Apple के इकोसिस्टम ने 1.75 लाख नई नौकरियां दीं। इनमें 72% से अधिक हिस्सेदारी महिलाओं की रही, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।

IANS इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article