टेक एंड गैजेट्स

दिनभर चलेगा ये धांसू AC फिर भी बिजली का बिल आएगा ‘जीरो’, जानें कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 9, 2023, 01:32 PM IST

गर्मी का मौसम आ चुका है और अब AC & Cooler की भारी डिमांड मार्केट में देखने को मिलेगी. Solar AC भी एक जानदार विकल्प बनकर सामने आया है जिसे दिनभर चलाने पर भी कोई बिजली का बिल आपको नहीं भरना पड़ेगा.

Image

सोलर एसी को स्प्लिट और विंडो दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिनभर चलेगा एसी और बिल आएगा जीरो
  • स्टैंडर्ड मॉडल से महंगा, लेकिन सेविंग धांसू
  • जोरदार विकल्प बनकर आया सोलर एसी

Solar AC Offering Huge Saving: गर्मी का सीजन दस्तक दे चुका है और अब ना सिर्फ एसी-कूलर की बिक्री बढ़ेगी, बल्कि बिजली का बिल भी जेब ढीली करने पर मजबूर कर देगा. आसान किस्तों में आप एसी बहुत आसानी से खरीद सकते हैं, लेकिन इसे चलाने के बाद आया बिजली का बिल आपको 440 वॉट का झटका देता है. यहां हम आपको एक ऐसे एसी के बारे में बता रहे हैं जिसे चलाने पर कोई बिल नहीं आता, 24 घंटे चलाएंगे फिर भी 0 बिल आएगा. बात कर रहे हैं सोलर एसी की जो 0.8 टन, 1 टन, 1.5 टन और 2 टन क्षमता के साथ बिक रहा है.

विंडो और स्प्लिट दोनों विकल्प

सोलर एसी को स्प्लिट और विंडो दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है, इन विकल्पों के साथ ग्राहकों को अपने घर के हिसाब से विंडो या स्प्लिट एसी का सही विकल्प चुनने को मिलता है. यहां सबसे बड़ा मुद्दा इसकी कीमत का है जो स्टैंडर्ड एयर कंडिशनर से काफी ज्यादा है, हालांकि बिजली का बिल नहीं आता, ऐसे में इस कीमत की भरपाई 1-2 साल में ही हो जाती है. जहां 25-35 हजार की रेंज में आपको अच्छा एसी मिलता है, वहीं 1 टन का सोलर एसी जहां 1 लाख रुपये का मिल रहा है. इसके अलावा 1.5 टन के सोलर एसी की कीमत 2 लाख रुपये होगी.

हर महीने होगी मोटी बचत

बतौर वन टाइम इंवेस्टमेंट सोलर एसी पर थोड़ी ज्यादा रकम खर्च की जा सकती है. अगर आप धड़ल्ले से भी इस एसी का इस्तेमाल करेंगे तो हर महीने बिजली के बिल पर खर्च होने वाले 5,000 रुपये बचाए जा सकते हैं. यहां 600-800 यूनिट बिजली भी बचाई जा सकती है. सोलर एसी में छत पर लगे पैनल की बैटरी बदलने का खर्च आता है जो लंबे अंतराल में आता है. इसके अलावा इस एसी का 25 साल तक आराम से इस्तेमाल भी किया जा सकता है. कुल मिलाकर पर्यावरण के लिए ये एसी बहुत अच्छा साबित होने वाला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article