टेक एंड गैजेट्स

होली के हुडदंग में भीग गया है मोबाइल तो घर पर ही खुद करें ठीक, नहीं पड़ेगी रंग में भंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 12:52 PM IST

Mobile Phone Caring Tips: यदि आपका फोन होली खेलते समय भीग गया है तो घर पर पानी से मोबाइल को बचाने के लिए हम यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप स्मार्टफोन को डैमेज से बचा सकते हैं।

Image

भीगे फोन के टिप्सभीगे फोन के टिप्स

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मोबाइल को तुरंत स्विच ऑफ कर दें
  • सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालें
  • एक वैक्यूम बैग में सील करें

Mobile Phone Caring Tips : होली में "रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे" इस गाने की धूम होती है। लेकिन क्या हो जब यदि आपकी चुनरी की बजाय आपका फोन भीग जाए। आप कहेंगे कि ये तो बड़ी मुसीबत हो जाएगी। हालांकि हम यहां आज मोबाइल के पानी से भीगने पर आपको तुरंत क्या करना चाहिए इसके बारे में बता रहे हैं।

1. मोबाइल को तुरंत स्विच ऑफ कर दें

अगर मोबाइल पानी में भीग गया है तो उसे तुरंत बंद कर दें। गीले मोबाइल का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। साथ ही अगर आप स्क्रीन गार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे भी हटा दें। ऐसा करने से फोन में ज्यादा पानी नहीं जाएगा।

2. सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकालें

मोबाइल बंद करने के बाद उसे साफ और सूखे कपड़े से पोंछ लें। फिर इसे टिश्यू या तौलिये में लपेटें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। फिर मोबाइल से सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल दें।

3. एक वैक्यूम बैग में सील करें

फोन को वैक्यूम बैग में रखें ताकि पानी निकल जाए या घर के कंटेनर में रखा चावल नमी सुखाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा सिलिका जेल पैक ज्यादा भी काम आ सकता है। ये सिलिका जेल पैक का इस्तेमाल नमी से बचाने के लिए जूतों के डिब्बे में रखा जाता होता है।

4. बैक पैनल खोलकर धूप में रखें

आप मोबाइल के बैक पैनल को खोलकर उसे धूप में सुखाने के लिए रख सकते हैं। मोबाइल फोन का पानी धूप में जल्दी सूख जाएगा। लेकिन, मोबाइल फोन को ज्यादा देर तक तेज धूप में न रखें। इससे मोबाइल में लगा प्लास्टिक कंपोनेंट पिघल सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article