टेक एंड गैजेट्स

फोन बैटरी बार-बार हो रही डिस्चार्ज, तो कर लें ये सेटिंग्स तुरंत मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 18, 2023, 06:05 PM IST

अपने फोन को समय-समय पर अपडेट करते रहें, कंपनी अपडेट के जरिए कई फीचर्स देती है। इसके लिए आपके फोन की बैटरी भी फास्ट चार्ज होती है और फोन के धीमें या लैग होने की भी समस्या नहीं होती है।

Image

फोन को चार्ज करने के लिए कंपनी के चार्जर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Photo : iStock

Smartphone Charging Tips and Tricks: बार-बार फोन डिस्चार्ज होने और धीरे चार्ज होने से काफी परेशानी होती है। अगर आप फोन के बार-बार डिस्चार्ज होने से परेशान हैं तो आज से ये परेशानी इन ट्रिक से दूर हो सकती है।

फोन की सेटिंग बदलें

फोन को फास्ट चार्ज करने में फोन की सेटिंग काम आ सकती है। फोन के About phone विकल्प को ओपन करें। इसके बाद आपको वहां सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर Build number पर 6-7 बार टैप करना है, जिसके बाद Developer options खुल जाएगा।

डेवलपर्स विकल्प आएगा काम

Developer options में नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर आपको Networking के विकल्प में जाकर USB configuration का विकल्प खोलें। फिर वहां दिए गए MTP ऑटो के विकल्प पर जाकर चार्जिंग के विकल्प को सिलेक्ट करें। इस सेटिंग की मदद से फोन फास्ट चार्ज हो सकता है और बार-बार चार्जिंग की झंझट से आजादी मिल सकती है।

फोन को नियमित अपडेट करें

अपने फोन को समय-समय पर अपडेट करते रहें, कंपनी अपडेट के जरिए कई फीचर्स देती है। इसके लिए आपके फोन की बैटरी भी फास्ट चार्ज होती है और फोन के धीमें या लैग होने की भी समस्या नहीं होती है।

कंपनी के चार्जर का ही करें उपयोग

फोन को चार्ज करने के लिए यूनिवर्सल चार्जर की बजाय कंपनी के चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि बैटरी के जल्दी खराब होने के खतरे को कम किया जा सके। कई बार हमें फोन के साथ चार्जर नहीं मिलता है ऐसी में कंपनी के ऑफिशियल स्टोर या साइट से चार्जर खरीदें।

कुछ ऐप्स कर दें बंद

आप जिन ऐप्स का उपयोग नहीं करते हैं उन्हें बंद कर देना चाहिए। कई बार लोग ब्लूटूथ, जीपीएस और वाईफाई का उपयोग न होने पर भी इन्हें चालू रखते हैं। जिससे फोन के फास्ट चार्ज होने पर असर पड़ता है। साथ ही फोन जल्दी डिस्चार्ज भी हो जाता है।

फोन का इस्तेमाल चार्जिंग के दौरान न करें

अक्सर फोन को चार्ज पर लगाकर उसे उपयोग करने की आदत लोगों में होती है जो कि ठीक नहीं है। बता दें कि ऐसा करने से फोन की चार्जिंग स्पीड स्लो हो जाती है और इसका बैटरी पर भी असर पड़ता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article