टेक एंड गैजेट्स

Samsung आज लॉन्च करेगा सस्ता 5G फोन, AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरे से होगा लैस

Samsung Galaxy F15 5G Launching In India Today: कंपनी के अनुसार, फोन को सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया जाएगा, जो इस कीमत पर आने वाला सबसे सस्ता सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन होगा। इसके अलावा, आगामी गैलेक्सी F15 5G ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस होगा।

Image

Samsung Galaxy F15 5G

Samsung Galaxy F15 5G Launching In India Today: सैमसंग आज अपने किफायती फोन सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसके साथ कंपनी गैलेक्सी एम 14 4जी (Galaxy M14 4G) को भी लॉन्च करेगी। सैमसंग गैलेक्सी एफ15 5जी को 12 हजार से कम कीमत पर पेश किया जाएगा। सैमसंग ने यह भी पुष्टि की है कि किफायती फोन में सुपर एमोलेड स्क्रीन मिलेगा। यानी यह सबसे कम कीमत वाला एमोलेड फोन होगा।

Samsung Galaxy F15 5G: कीमत

कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी की माइक्रो साइट को लाइव कर दिया है। माइक्रो साइट के अनुसार, फोन को 12 हजार से कम कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि, यह शुरुआती कीमत हो सकती है। ज्यादा स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत की जानकारी कंपनी ने फिलहाल नहीं दी है।

Samsung Galaxy F15 5G: स्पेसिफिकेशन और कैमरा

सैमसंग ने पहले घोषणा कर चुका है कि गैलेक्सी F15 5G 4 मार्च से खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट पर इस माइक्रो साइट पर फोन की जानकारी भी डिस्प्ले की गई है। कंपनी के अनुसार, फोन को सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया जाएगा, जो इस कीमत पर आने वाला सबसे सस्ता सुपर एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन होगा। इसके अलावा, आगामी गैलेक्सी F15 5G ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस होगा। फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का मिलेगा। फोन के साथ कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लैस कर सकती है।

Samsung Galaxy F15 5G: बैटरी लाइफ

सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी में 6,000mAh की बैटरी होगी जिसके दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। सैमसंग के अनुसार, इसमें कंपनी का वॉयस फोकस फीचर भी होगा। वहीं इस फोन में चार साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और पांच साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। यानी यह वैल्यू फॉर मनी फोन होने वाला है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article