टीवी मसाला

माता सीता के छवि में कैद हुईं Deepika Chikhalia, 40 साल बाद हुईं तंग? बोलीं- 'मजबूत-दमदार किरदार चाहिए'

Deepika Chikhalia On Mata Sita Image: हाल ही में दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह मां सीता की छवि से बाहर आना चाहती हैं और कुछ करना चाहती हैं।

Image

deepika chikhalia (photo credit- instagram)

Deepika Chikhalia On Mata Sita Image: एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने सालों पहले रामानंद सागर की रामायण (Ramayana) में माता सीता का रोल निभाया था। इस किरदार ने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। इस किरदार की वजह से उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया कि लोगों ने उन्हें सच में माता सीता का रूप मान लिया और आज भी उनके इस किरदार से ही एक्ट्रेस को जाना जाता है, लेकिन अब दीपिका चिखलिया माता सीता की छवि से बाहर आना चाहती हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि वह अब कुछ और करना चाहती हैं और वह बस एक इमेज में फंसकर रह गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तगड़ी फीस लेकर मेकर्स को कंगाल करेंगे Salman Khan, एक एपीसोड के लिए वसूलेंगे मोटी रकम

    माता सीता के रोल में फंसीं दीपिका चिखलिया

    दीपिका चिखलिया ने हाल ही में टाइम्स से खास बातचीत की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अब वह कुछ नया करना चाहती हैं और वह दमदार रोल की तलाश में हैं। दीपिका ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर कोई एक इमेज में फंस जाता है। पॉपुलैरिटी के साथ ऐसा होता है। इसमें किसी की गलती नहीं है। आपको बस खुद को थोड़ा वक्त देना होता है और धीरे-धीरे लोग बदलाव को स्वीकार करने लगते हैं।' दीपिका चिखलिया ने अपने फिल्मी सफर को भी याद किया और बताया कि उन्हें फिल्में करते वक्त ये एहसास हो गया था कि उन्हें स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने और ग्लैरमस रोल करने में कोई दिलचस्पी नहीं थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'दिल ही था तोड़ दिया', Arbaaz Patel के आरोपों के बाद Nicky Tamboli ने किया हैरान करने वाला पोस्ट, भड़के फैंस

      नया किरदार करना चाहती हैं दीपिका चिखलिया

      दीपिका ने कहा, मैं हमेशा प्रार्थना करती थी कि मुझे ऐसा काम मिले जिससे मुझे सम्मान मिले। इसके बाद चीजें अपने हिसाब से सही जगह बैठ गई और रामायण हो गया। अगर मैंने सीता का किरदार नहीं निभाया होता तो शायद मैं 80 के दशक के आखिर और 90 के दशक की शुरुआत की एक और हीरोइन होती और मेरा करियर बिल्कुल अलग होता।' दीपिका का मानना है कि सीता के किरदार ने उन्हें करियर में सफलता दिलाई है, लेकिन अभी वह रिटायर होने के प्लान में नहीं हैं। दीपिका ने कहा जब तक मुझे कुछ मायने रखने वाला काम नहीं मिलता, मैं इसे खत्म नहीं करने वाली.।मुझे मजबूत और दमदार किरदार चाहिए। मैं एक अच्छी एक्टर हूं, बस मुझे एक मौका दीजिए।

      ओटीटी पर काम करना चाहती हैं दीपिका

      दीपिका ने आखिर में बताया कि वह ओटीटी पर काम कर सकती हैं। वह अब टीवी नहीं कर सकतीं। टीवी पर हर दिन 14 घंटे की शिफ्ट और महीने में 22 दिन काम करना उनके लिए सही नहीं है। आखिर में उन्होंने ये भी चिंता जताई कि उनका करियर सिर्फ माता सीता के रोल तक ही सीमित न हो जाए।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article