Teachers Day Speech in hindi for students: हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार जताने का मौका होता है। स्कूलों में इस दिन भाषण, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। अगर आपको भी शिक्षक दिवस पर भाषण देना है और समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलें, तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आसान शब्दों में छोटा और प्रभावी भाषण तैयार कर सकते हैं।
भाषण की शुरुआत कैसे करें?
भाषण की शुरुआत अभिवादन से करें। सबसे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकों और अपने साथियों को नमस्कार या सुप्रभात कहें। इसके बाद बताएं कि आज विशेष क्या है। आप शिक्षक दिवस के मौके पर कुछ शब्द कहना चाहते हैं।
उदाहरण के तौर पर आप कह सकते हैं, “आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा नमस्कार। आज हम यहां शिक्षक दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। इस खास मौके पर मैं अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Teachers Day 2026: स्कूल के छात्रों के लिए 7 आसान और खूबसूरत पोस्टर आइडिया
शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?
जिस विशेष टॉपिक पर आप भाषण देने जा रहे हैं, उसके बारे में बताएं कि आखिर वो क्या है, और उसे क्यों मनाया जाता है। यानी अगर शिक्षक दिवस है तो इस दिन के महत्व से शुरुआत करें। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। वह एक महान शिक्षक, दार्शनिक और विद्वान थे।
आप यह भी बता सकते हैं कि जब उनके जन्मदिन को मनाने की बात हुई तो उन्होंने इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। तभी से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा चली आ रही है।
भाषण में शिक्षकों के योगदान के बारे में बताएं
इसके बाद अपने शिक्षकों के योगदान की बात करें। बताएं कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि हमें अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और सही रास्ते पर चलना भी सिखाते हैं।
आप कह सकते हैं, “हमारी सफलता के पीछे हमारे माता-पिता के साथ-साथ शिक्षकों की भी बड़ी भूमिका होती है। शिक्षक हमारी गलतियों को सुधारते हैं, हमारा आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और हमें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।”
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: लाखों किलो वजन वाले बादल कैसे उड़ते हैं, ये गिरते क्यों नहीं? जानिए विज्ञान
अपने अनुभव की एक छोटी बात जोड़ें
भाषण को प्रभावी बनाने के लिए अपने शिक्षक से जुड़ा कोई छोटा अनुभव भी साझा कर सकते हैं। जैसे किसी शिक्षक ने पढ़ाई में आपकी मदद की हो, किसी मुश्किल समय में आपका हौसला बढ़ाया हो या किसी गलती से सीखने का मौका दिया हो। इससे भाषण ज्यादा व्यक्तिगत और स्वाभाविक लगेगा।
भाषण का अंत कैसे करें?
अंत में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दें और उनके प्रति आभार जताएं। भाषण को बहुत लंबा करने की जरूरत नहीं है। दो से तीन मिनट का भाषण भी अच्छा प्रभाव छोड़ सकता है।
अंत में आप कह सकते हैं, “मैं अपने सभी शिक्षकों को दिल से धन्यवाद देता हूं। आपने हमें जो ज्ञान और संस्कार दिए हैं, उन्हें हम हमेशा याद रखेंगे। आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। धन्यवाद!”
