टेक एंड गैजेट्स

Nothing Phone 2a: कल भारत में लॉन्च होगा 32MP सेल्फी कैमरा और ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing Phone 2a to launch in India on March 5: नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Image

Nothing Phone 2A

Nothing Phone 2a to launch in India on March 5: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग ने अपने तीसरे फोन नथिंग फोन 2ए को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 5 मार्च यानी कल भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो गई है। मिड-रेंज स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जाएगा। इसमें 32MP सेल्फी कैमरा और 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में शानदार डिजाइन और 5,000 mAh की बैटरी पैक की गई है।

Nothing Phone 2a: संभावित कीमत

नथिंग ने आधिकारिक तौर पर भारत या ग्लोबल मार्केट में अपने आगामी स्मार्टफोन की कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि नथिंग फोन 2a की कीमत नथिंग फोन 1 से कम होगी, जिससे पता चलता है कि फोन की कीमत ₹30,000 से कम हो सकती है। वहीं इस फोन की मैन्युफैक्चरिंग भारत में होने वाली है। इससे भी फोन की कीमतों में कमी हो सकती है।

Nothing Phone 2a: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित नथिंग ओएस 2.5.2 मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकता है।

Nothing Phone 2a: कैमरा और बैटरी

नथिंग फोन 2ए को 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। नथिंग फोन 2ए 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article