टेक एंड गैजेट्स

क्या करके मानेगा Samsung! 10,000 से भी कम में लॉन्च किया धाकड़ 5G फोन, 4 साल का मिलेगा अपडेट

Samsung Galaxy F06 5G Launched in india: गैलेक्सी एफ 06 में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है, जिससे इसे AnTuTu पर 416,000 स्कोर मिला है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Image

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung Galaxy F06 5G Launched in india: सैमसंग ने अपने किफायती 5G फोन सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 10 हजार से भी कम कीमत में पेश किया गया है। फोन में 4 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 6GB तक की रैम का सपोर्ट मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।

Samsung Galaxy F06 5G: कीमत

Samsung Galaxy F06 5G भारत में दो वेरिएंट में आता है। इसके 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये (500 बैंक कैशबैक के साथ) और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये (500 बैंक कैशबैक के साथ) है। सैमसंग बैंक ऑफर के तहत ₹500 का कैशबैक भी दे रहा है, जिससे आप फोन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन Bahama Blue और Lit Violet दो कलर में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F06 5G: स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी एफ 06 में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है, जिससे इसे AnTuTu पर 416,000 स्कोर मिला है। इसमें One UI 7.0 दिया गया है, जो Android 15 पर आधारित है। सैमसंग ने 4 साल तक Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। वहीं फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज और 6 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy F06 5G: कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसका प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ आता है, जिससे कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Samsung Galaxy F06 5G: बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 12 5G बैंड दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें Samsung Knox Vault, Voice Focus और Quick Share जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर खास ‘Ripple Glow’ डिजाइन देखने को मिलता है और फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन के नीचे दिया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article