टेक एंड गैजेट्स

Apple ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, इन दो सर्विस के लिए अब खर्च करने पड़ेंगे अधिक रुपये

आपको बता दें कि Apple Music के Individual, Family और Student तीनों ही प्लान की कीमतों में इजाफा किया गया है। Apple Music का मंथली प्लान 119 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए 139 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Image

एप्पल ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा झटका।(फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप आपके पास आईफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। टेक जायंट एप्पल ने अपने करोड़ों फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। कुछ दिन पहले ही एप्पल की तरफ से अपने कई सारे प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा किया गया था। अब कंपनी ने अपनी दो सर्विसों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। जिन दो सर्विस की कीमतें बढ़ी हैं उनमें Apple Music और Apple One शामिल हैं। कंपनी ने इनकी नई कीमतें अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लाइव कर दी है।

आपको बता दें कि Apple Music के Individual, Family और Student तीनों ही प्लान की कीमतों में इजाफा किया गया है। Apple Music का मंथली प्लान 119 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसके लिए 139 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यह कीमत इसके Individual प्लान की है। वहीं अगर इसके स्टूडेंट प्लान की बात करें तो इसके लिए पहले यूजर्स को 59 रुपये खर्च करने पड़ते थे लेकिन अब आपको 69 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Apple Music Price Hike

अगर आप Apple Music Family लेने की तैयारी कर रहे हैं तो बता दें इसकी कीमत पहले 179 रुपये हुआ करती थी लेकिन अब इसके लिए आपको 229 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। मतलब आपको इस प्लान में अब लगभग 50 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। इस प्लान में आपको 1 फैमिली के तहत कंपनी अपने यूजर्स को 6 मेंबर्स का सपोर्ट देती है। इसमें सभी यूजर्स को अपनी अलग म्यूजिक लाइब्रेरी व प्लेलिस्ट बनाने की सुविधा मिलती है।

Apple One सब्सक्रिप्शन हुआ महंगा

Apple ने अपने Apple One सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब Individual प्लान के लिए ग्राहकों को 195 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 175 रुपये थी। इसी तरह, Family प्लान की मासिक फीस 365 रुपये से बढ़ाकर 445 रुपये कर दी गई है। वहीं, Premier प्लान की कीमत भी 499 रुपये से बढ़कर 595 रुपये प्रति माह हो गई है।

आपको बता दें कि सिर्फ सब्सक्रिप्शन ही नहीं, कंपनी ने जून महीने में अपने कुछ डिवाइस की कीमतों में भी इजाफा किया था। MacBook Air का शुरुआती मॉडल, जिसकी पहले कीमत 1,19,900 रुपये थी, अब 1,49,900 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 15 इंच MacBook Air की कीमत 1,49,900 रुपये से बढ़कर 1,79,900 रुपये हो गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article