वेब सीरीज

Lock UPP 2: दो एपिसोड के बाद ही बाहर हुईं Apoorva Mukhija! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Lock UPP 2 Apoorva Mukhija Out Of The Show: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में अपूर्वा मखिजा की एंट्री हुई थी। लेकिन अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शो से बाहर नजर आ रही हैं।

Image

Lock UPP 2 से बाहर हुईं अपूर्वा मखिजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Apoorva Mukhija Out Of The Show: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, कंटेस्टेंट्स की गेम और भी दिलचस्प होती जा रही है। 'लॉकअप 2' में मेकर्स भी आए दिन नया-नया ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। शो में आज दिखाया जाएगा कि अपूर्वा मखिजा बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करेंगी। उन्हें कदम रखता देख कई कंटेस्टेंट्स के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अब खबर आ रही है कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) से अपूर्वा मखिजा बाहर हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह शो बाहर नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे को शिवांगी ने बताया 'कीचड़', लव बर्ड्स कहे जाने पर बिफरे हर्षद, बोले- जलन होती है क्या?

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में अपूर्वा मखिजा की एंट्री ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। लेकिन अब उनका एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें अपूर्वा मखिजा अपने शो से बाहर 'लॉकअप 2' से जुड़ा अपना प्रोमो वीडियो देख खुश होती नजर आईं। इस वीडियो में अपूर्वा मखिजा अपने दोस्तों के साथ दिखाई दीं। ऐसे में अटकलें लगने लगीं कि क्या अपूर्वा मखिजा सिर्फ दो एपिसोड के लिए ही शो में आई थीं। वहीं डिजिटल न्यूज हब नाम के पेज ने बताया कि सूफी मोतीवाला और अपूर्वा मखिजा एक साथ शो से बाहर हो चुके हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: खाने पर लड़ाई के बाद रो पड़ीं Shilpa Shinde, शिवांगी जोशी का जीना किया मुहाल
      Lock UPP 2 से बाहर हुईं अपूर्वा मखिजा

      Lock UPP 2 से बाहर हुईं अपूर्वा मखिजा

      डिजिटल न्यूज हब के मुताबिक, अपूर्वा मखिजा 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में सिर्फ इस हफ्ते गैंग लीडर बनने के लिए ही आई थीं। ऐसे में टास्क पूरा होते ही वह शो से बाहर चली गईं। लेकिन बताया जा रहा है कि 'लॉकअप 2' में सूफी मोतीवाला के साथ अपूर्वा मखिजा के जमकर झगड़े हुए। वहीं जब उर्फी जावेद बतौर गेस्ट शो में आईं तो उनके साथ भी अपूर्वा मखिजा की बहस हुई।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article