अध्यात्म

Devshayani Ekadashi 2026 Date: 24 या 25 जुलाई में से देवशयनी एकादशी कब है, क्यों है दुविधा, जानें व्रत की सही तारीख

Devshayani Ekadashi 2026 Date (देवशयनी एकादशी 2026 में कब है ) : देवशयनी एकादशी 2026 का व्रत कब रखा जाएगा- 24 या 25 जुलाई? जानें हरिशयनी एकादशी व्रत की सही तारीख, पूजा मुहूर्त और उदया तिथि का नियम।

Image

24 या 25 जुलाई 2026 में क्या है देशयनी एकादशी की सही डेट

Devshayani Ekadashi 2026 Date: देवशयनी एकादशी 2026 को लेकर 24 और 25 जुलाई की तारीखों के बीच दुविधा बनी हुई है। इसकी वजह यह है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई को शुरू हो जाएगी, लेकिन इसका आरंभ सूर्योदय के बाद होगा। ऐसे में सवाल है कि व्रत 24 जुलाई को रखा जाएगा या फिर 25 जुलाई को? क्या है 2026 की देवशयनी एकादशी की डेट।

देवशयनी एकादशी 2026 डेट एंड टाइम

ज्योतिषाचार्य सुजीत महाराज बताते हैं कि पंचांग और उदया तिथि के नियम के अनुसार देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई 2026, शनिवार को रखा जाएगा। इसी दिन सुबह से यह व्रत आरंभ होगा और इसका पारण 26 जुलाई 2026, रविवार को होगा।

देवशयनी एकादशी 2026 में कब है

देवशयनी एकादशी 2026 तारीख और समय
एकादशी तिथि प्रारंभ24 जुलाई 2026, सुबह 9:12 बजे
एकादशी तिथि समाप्त25 जुलाई 2026, सुबह 11:34 बजे
देवशयनी एकादशी व्रत25 जुलाई 2026, शनिवार
व्रत की तारीख तय होने का आधारउदया तिथि
24 जुलाई को सूर्योदय की तिथिदशमी
25 जुलाई को सूर्योदय की तिथिएकादशी

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी कब है 2026 में

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी ग्यारस तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। यानी कैलेंडर के हिसाब से एकादशी 24 जुलाई को आरंभ हो रही है, लेकिन पंचांग के अनुसार उस दिन सूर्योदय के समय दशमी तिथि रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें: देवशयनी एकादशी के ये 11 नियम जरूर जानें

हिंदू धर्म में अधिकतर व्रत और त्योहारों की तारीख तय करते समय सूर्योदय के समय मौजूद तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। इसे उदया तिथि का नियम कहते हैं। चूंकि 25 जुलाई को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि रहेगी, इसलिए देवशयनी एकादशी का व्रत इसी दिन करना शास्त्रसम्मत माना जाएगा।

देवशयनी एकादशी 2026 की डेट 24 या 25 जुलाई की दुविधा क्यों

सुजीत महाराज बताते हैं कि पंचांग की तिथियां अलग तरीके से तय होती हैं और ये अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों की तरह रात 12 बजे नहीं बदलतीं। वे दिन या रात में किसी भी समय शुरू और समाप्त हो सकती हैं। यही वजह है कि एक ही तिथि दो अंग्रेजी तारीखों में पड़ सकती है।

इस बार एकादशी तिथि 24 जुलाई को सुबह करीब सवा नौ बजे शुरू हो रही है। इसलिए केवल तिथि प्रारंभ होने का समय देखने पर कुछ लोगों को 24 जुलाई व्रत की तारीख लग सकती है। हालांकि 24 जुलाई के सूर्योदय के समय एकादशी नहीं होगी। इसके विपरीत 25 जुलाई को सूर्योदय एकादशी तिथि में होगा। इसी आधार पर 25 जुलाई को व्रत रखना सही रहेगा।

देवशयनी एकादशी व्रत का पारण कब होगा 2026 में

देवशयनी एकादशी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु 26 जुलाई 2026, रविवार को पारण करेंगे। व्रत खोलने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 39 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। पारण वाले दिन द्वादशी तिथि दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी।

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करने का विधान है। इसलिए श्रद्धालुओं को निर्धारित समय के भीतर भगवान विष्णु की पूजा करने और जरूरतमंद को भोजन या दान देने के बाद व्रत खोलना चाहिए।

देवशयनी एकादशी का महत्व

मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत मानी जाती है। चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्य सामान्यतः नहीं किए जाते। इसके बाद कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ शुभ कार्य दोबारा आरंभ होते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article