Garmin ने अपना नया Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है। कंपनी का दावा है कि बिना स्क्रीन वाला यह बैंड यूजर्स को बार-बार नोटिफिकेशन से परेशान किए बिना पूरे दिन हेल्थ और फिटनेस पर नजर रखता है। Garmin का कहना है कि Cirqa एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है और इसकी सभी प्रमुख सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए किसी मासिक सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी।
बिना स्क्रीन के भी करेगा स्मार्ट ट्रैकिंग
Garmin Cirqa में डिस्प्ले नहीं है, लेकिन यह अपने आप वॉकिंग, रनिंग और अन्य गतिविधियों को पहचानकर रिकॉर्ड कर लेता है। यूजर्स बाद में Garmin Connect ऐप के जरिए इन एक्टिविटीज को देख और जरूरत पड़ने पर एडिट भी कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, समय के साथ यह बैंड यूजर की आदतों को सीखता है और एक्टिविटी पहचानने में और ज्यादा सटीक होता जाता है।
पूरे दिन करेगा हेल्थ मॉनिटरिंग
Garmin Cirqa में कई एडवांस हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह कलाई से हार्ट रेट, Body Battery एनर्जी मॉनिटरिंग, Pulse Ox (ब्लड ऑक्सीजन), स्ट्रेस लेवल और स्किन टेम्परेचर की निगरानी करता है। इसके अलावा यह पूरे दिन हेल्थ डेटा रिकॉर्ड करता रहता है, जिससे यूजर अपनी फिटनेस पर बेहतर नजर रख सकते हैं।
महिलाओं के लिए खास फीचर्स
महिलाओं के लिए Cirqa में मासिक धर्म (Menstrual Cycle) और प्रेग्नेंसी ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। यह रात के समय रिकॉर्ड किए गए स्किन टेम्परेचर के आधार पर पीरियड प्रेडिक्शन और ओव्यूलेशन अनुमान भी देता है। साथ ही इसे Natural Cycles बर्थ कंट्रोल ऐप के साथ सिंक किया जा सकता है। हालांकि, इस ऐप की कुछ सुविधाओं के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
स्लीप ट्रैकिंग में भी दमदार
Garmin का यह स्मार्ट बैंड स्लीप ट्रैकिंग के मामले में भी काफी एडवांस है। इसमें Sleep Stages, Sleep Score, Heart Rate Variability (HRV), Respiration Tracking और Nap Detection जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो यूजर की नींद की गुणवत्ता का विस्तृत विश्लेषण करते हैं।
80 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और एडवांस फिटनेस फीचर्स
Cirqa में 80 से अधिक एक्टिविटीज को मैनुअली ट्रैक करने का विकल्प मिलता है। इसके अलावा इसमें Training Readiness, HRV Status, VO2 Max और Workout Recovery Time जैसे एडवांस फिटनेस मेट्रिक्स भी दिए गए हैं, जो फिटनेस प्रेमियों और एथलीट्स के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
GPS और LiveTrack का भी सपोर्ट
यह स्मार्ट बैंड iPhone और Android स्मार्टफोन के GPS से कनेक्ट होकर आउटडोर एक्टिविटीज की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग करता है। इसमें LiveTrack फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से परिवार और दोस्त रियल-टाइम में आपकी लोकेशन देख सकते हैं।
डिजाइन और कलर ऑप्शन
Garmin Cirqa को हल्के और आरामदायक फैब्रिक स्ट्रैप के साथ पेश किया गया है। इसे कलाई पर या आर्मबैंड की तरह भी पहना जा सकता है। यह Citron Grey, Mauve, French Grey, Dark Olive, Captain Blue, French Blue और Black जैसे कई रंगों में उपलब्ध है। Garmin Cirqa Smart Band की कीमत 199.99 डॉलर (करीब 19,000 रुपये) रखी गई है। यह फिलहाल चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए
