टेक एंड गैजेट्स

स्मार्टफोन के वॉल्यूम बटन से कर सकते हैं ये 5 काम, बदल जाएगा फोन चलाने का एक्सपीरियंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2026, 03:54 PM IST

ज्यादातर लोग वॉल्यूम बटन का उपयोग सिर्फ आवाज कम या ज्यादा करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटे-से बटन कई ऐसे काम भी कर सकते हैं, जिनसे आपका फोन इस्तेमाल करना आसान और तेज हो जाता है

Image

स्मार्टफोन में आपको कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अब यह डिवाइस सिर्फ कॉलिंग या फिर चैटिंग के लिए ही नहीं इस्तेमाल होता है बल्कि, फोटो शेयरिंग, वीडियो मेकिंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन बैकिंग और सोशल मीडिया समेत कई सारे काम में इसका इस्तेमाल होता है। आजकल लगभग हर किसी के हाथ में आपको स्मार्टफोन देखने को मिल जाएगा। एक स्मार्टफोन में कई सारे फीचर्स मिलते हैं। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि वॉल्यूम बटन को इस्तेमाल करके कई सारे काम को आसानी से किया जा सकता है।

ज्यादातर लोग वॉल्यूम बटन का उपयोग सिर्फ आवाज कम या ज्यादा करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटे-से बटन कई ऐसे काम भी कर सकते हैं, जिनसे आपका फोन इस्तेमाल करना आसान और तेज हो जाता है। एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में वॉल्यूम बटन के कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। आइए जानते हैं स्मार्टफोन के वॉल्यूम बटन से किए जा सकने वाले 5 काम।

फोटो और वीडियो क्लिक करना होगा आसान

अगर आपको सेल्फी लेनी हो या दूर से फोटो खींचनी हो, तो कैमरा ऐप खोलकर वॉल्यूम बटन को शटर बटन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फोटो लेने में फोन कम हिलता है और तस्वीरें बेहतर आती हैं। कई स्मार्टफोन में वॉल्यूम बटन दबाकर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू और बंद भी की जा सकती है।

कॉल के दौरान तुरंत साइलेंट करें रिंगटोन

जब फोन की घंटी बज रही हो और आप कॉल रिसीव नहीं करना चाहते, तो वॉल्यूम डाउन या अप बटन दबाकर रिंगटोन को तुरंत साइलेंट किया जा सकता है। इससे कॉल कटती नहीं है, बल्कि सिर्फ उसकी आवाज़ बंद हो जाती है। यह फीचर मीटिंग, ऑफिस या क्लास के दौरान काफी काम आता है।

इमरजेंसी में जल्दी करें SOS अलर्ट

कई नए स्मार्टफोन में वॉल्यूम बटन के साथ पावर बटन को कुछ सेकंड तक दबाने या कई बार जल्दी-जल्दी दबाने पर इमरजेंसी SOS फीचर एक्टिव हो जाता है। इससे पहले से सेट किए गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को आपकी लोकेशन और मदद का संदेश भेजा जा सकता है। हालांकि, यह सुविधा अलग-अलग ब्रांड और मॉडल में अलग तरीके से काम करती है, इसलिए अपने फोन की सेटिंग्स जरूर जांच लें।

म्यूजिक और वीडियो को आसानी से कंट्रोल करें

फोन जेब में हो या स्क्रीन लॉक हो, तब भी वॉल्यूम बटन की मदद से आवाज़ कम-ज्यादा की जा सकती है। कुछ स्मार्टफोन और म्यूजिक ऐप्स में अतिरिक्त सेटिंग्स के जरिए वॉल्यूम बटन से गाने बदलने या मीडिया कंट्रोल करने का विकल्प भी मिलता है।

फोन को जल्दी साइलेंट या वाइब्रेशन मोड में करें

अगर आपको अचानक किसी मीटिंग, मंदिर, अस्पताल या शांत जगह पर जाना हो, तो वॉल्यूम बटन की मदद से फोन को जल्दी से साइलेंट या वाइब्रेशन मोड में किया जा सकता है। इससे बिना सेटिंग्स में जाए कुछ ही सेकंड में फोन की आवाज कंट्रोल हो जाती है।
End of Article