बॉलीवुड

Daler Mehndi के लिप-सिंक विवाद पर Abhijeet Bhattacharya का तंज, बोले- 'गाने के नाम पर मुंह नहीं हिलाऊंगा'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 5, 2026, 11:28 AM IST

Abhijeet Bhattacharya on Daler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) के लाइव शो में लिप-सिंकिंग को लेकर हुए विवाद पर अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने अपना रिएक्शन दिया है।

Image

'बेसुरा गाऊंगा, लेकिन लाइव गाऊंगा', दलेर मेहंदी विवाद के बीच अभिजीत ने कही ये बात (Image Source: IMDb/ Reddit)

Abhijeet Bhattacharya on Daler Mehndi Controversy: सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें वो लाइव परफॉर्मेंस और लिप-सिंकिंग को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। उनका ये बयान ऐसे समय में आया है, जब सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) का एक लाइव शो विवादों में है। अभिजीत ने अपने अंदाज में इस मुद्दे पर अपनी बात रखी और दर्शकों से भी खास अपील की। तो चलिए जानते हैं कि अभिजीत भट्टाचार्य ने ऐसा क्या बोला है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

अभिजीत भट्टाचार्य ने दलेर मेहंदी पर साधा निशाना

अभिजीत हाल ही में छत्तीसगढ़ में एक लाइव परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से कहा कि अगर कोई कलाकार लाइव शो के नाम पर माइक में गाना नहीं गा रहा है, तो उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने कुछ दिन पहले हुए एक विवाद का जिक्र किया। अभिजीत ने कहा कि एक कार्यक्रम में मंत्री साहब ने मंच पर आकर जो बात कही थी, वह बिल्कुल सही थी। उन्होंने कहा, 'आप गाना नहीं गा रहे हैं। आपसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा है।' अभिजीत ने आगे कहा कि मंत्री ने सच कहा था, लेकिन बाद में उन्हें ही विलेन बना दिया गया। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में दलेर मेहंदी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

'बेसुरा गाऊंगा, लेकिन लाइव गाऊंगा'

अभिजीत ने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि वो किसी भी हाल में लाइव गाना ही पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे उनकी आवाज खराब हो, गला ठीक न हो, वो थक जाएं या बेसुरा गाएं, लेकिन जो भी गाएंगे लाइव गाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि वह गाने के नाम पर सिर्फ मुंह नहीं हिलाएंगे। सिंगर ने दर्शकों के समय और मेहनत से कमाए गए पैसों की अहमियत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लोग लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए अपना वक्त निकालते हैं और पैसे खर्च करते हैं। ऐसे में कलाकारों की जिम्मेदारी है कि वे दर्शकों को धोखा न दें। अभिजीत ने कहा कि वो अपने दर्शकों के साथ ऐसा कभी नहीं करेंगे

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article