टेक एंड गैजेट्स

Realme P4X 5G की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, फोन को ठंडा रखने के लिए मिलेगा VC Cooling का फीचर

आप Realme P4X 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट ने स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इस लिस्टिंग से डिवाइस के कई सारे फीचर्स का खुलासा भी हो गया है। रियलमी इस स्मार्टफोन को मिडरेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।

Image

रियलमी भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए यह साल काफी धमाकेदार रहा और अभी यह सिलसिल थमने वाला नहीं है। इस साल बजट सेगमेंट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। इसी कड़ी में अब रियलमी अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है जो कि Realme P4X 5G होगा। कंपनी की तरफ से भारत में इसकी लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया गया है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर सकते हैं।

आप Realme P4X 5G को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट ने स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इस लिस्टिंग से डिवाइस के कई सारे फीचर्स का खुलासा भी हो गया है। रियलमी इस स्मार्टफोन को मिडरेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। आइए आपको इसकी पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।

Realme P4X 5G में मिलेंग कई सारे फीचर्स

रियलमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को P-सीरीज के अंतर्गत लॉन्च करने वाली है। माइक्रोसाइट लिस्टिंग से पता चलता है कि Realme P4X 5G में यूजर्स को 90 FPS GT Mode मिलने वाला है। अगर आप गेमिंग का शौक रखते हैं तो आपको इसमें धांसू एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इस मोड की वजह से आपको गेमिंग के दौरान किसी भी तरह के लैगिंग की समस्या नहीं आएगी।

Realme P4X 5G में कंपनी ने एक से बढ़कर एक धमाकेदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इसमें आपको एक साथ 18 ऐप्स इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग के साथ 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा गेमिंग या फिर मल्टी टास्किंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें VC Cooling का फीचर भी मिलेगा।

Realme P4X 5G के संभावित फीचर्स

Realme P4X 5G को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही है। इसकी कई सारी लीक्स भी सामने आ चुकी हैं। लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कंपनी 6.78 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दे सकती है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। स्मार्टफोन में परफॉर्मेंश के लिए MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

Realme P4X 5G में फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसमें आपको 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी की तरफ से इसके कोई संकेत नहीं दिए गए हैं लेकिन लीक्स के मुताबिक इसे बाजार में 13,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article