अगर आप रियलमी के फैन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो कि Realme P4s Lite है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को किसी बड़े इवेंट के बजाय सीधे अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन है।
अगर आप यह फोन लेने वाले हैं तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह फोन 5G को सपोर्ट नहीं करता। यानी Realme P4s Lite एक 4G स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसमें Unisoc T7250 चिपसेट दिया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹16,499 रखी गई है।
Realme P4s Lite की भारत में कीमत और सेल
अगर आप Realme P4s Lite को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी ने इसे बाजार में दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको बेस वेरिएंट में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है। इसे खरीदने के लिए आपको 16,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसका दूसरा वेरिएंट भी 4GB रैम के साथ आता है जिसमें आपको 128GB की स्टोरेज मिलती है। इसे खरीदने के लिए आपको 18,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
रियलमी ने इस स्मार्टफोन को बाजारमें दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है जिसमें Nebula Black और Moonlight Silver शामिल हैं। भारत में इस स्मार्टफोन की सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
Realme P4s Lite के फीचर्स
फोन में 6.75 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है, जो HD+ कैटेगरी में आता है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और दूसरे एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं। टच रिस्पॉन्स के लिए इसमें 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस HBM मोड में 900 निट्स तक पहुंच सकती है। कंपनी के मुताबिक Vivid मोड में डिस्प्ले 86 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवर करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Panda MN228 ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
Realme P4s Lite में Unisoc T7250 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 4GB तक LPDDR4X रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। अगर फोन में ज्यादा स्टोरेज की जरूरत पड़े तो microSD कार्ड लगाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Realme UI पर काम करता है। हालांकि, कंपनी ने अपनी लिस्टिंग में फिलहाल Android के कौन से वर्जन का इस्तेमाल किया गया है, इसकी जानकारी साफ तौर पर नहीं दी है।
बड़ी बैटरी का सपोर्ट
Realme P4s Lite में आपको 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फेस अनलॉक की सुविधा भी मिलती है।
Realme P4s Lite का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme P4s Lite में पीछे की तरफ 13MP का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यानी कैमरा सेटअप को कंपनी ने बहुत ज्यादा हाई-एंड बनाने के बजाय रोजमर्रा के सामान्य इस्तेमाल को ध्यान में रखकर रखा है।
कनेक्टिविटी के लिए Realme P4s Lite में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। हालांकि, इसमें NFC की सुविधा नहीं दी गई है। इसके अलावा 5G नेटवर्क का सपोर्ट भी नहीं मिलता, इसलिए यह फोन केवल 4G कनेक्टिविटी तक सीमित है।
