Realme Narzo 70 5G, Realme Narzo 70x 5G: रियलमी ने भारत में अपने दो नए किफायती फोन रियलमी नार्जो 70 5G, रियलमी नार्जो 70x 5G को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट और IP54 रेटिंग से लैस किया गया है। दोनों फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। दोनों लेटेस्ट फोन में डायनामिक रैम की सुविधा मिलती है।
Realme Narzo 70 5G, Realme Narzo 70x 5G: कीमत
Realme Narzo 70 5G की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प के लिए 14,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं Realme Narzo 70x 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। दोनों फोन फॉरेस्ट ग्रीन और आइस ब्लू शेड में पेश किए गए हैं।
Realme Narzo 70 5G, Realme Narzo 70x 5G: स्पेसिफिकेशन
दोनों फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट, Android 14 पर आधारित Realme UI 5.0 के साथ आते हैं। Realme Narzo 70 5G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले और Narzo 70x 5G में 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। Narzo 70 5G में 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 5G और Narzo 70x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर मिलता है।
Realme Narzo 70 5G, Realme Narzo 70x 5G: कैमरा
Realme Narzo 70x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं Realme Narzo 70 5G में भी डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।
Realme Narzo 70 5G, Realme Narzo 70x 5G: बैटरी
Realme Narzo 70x 5G और Realme Narzo 70 5G में 5,000mAh की बैटरी और 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन में 5G, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.2 मिलता है। Narzo 70 5G के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी आता है।
