टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Oppo F25 Pro 5G, दीवाना बना देगा डिजाइन-कैमरा-डिस्प्ले

Oppo F25 Pro 5G Launched In India: ओप्पो F25 प्रो 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल-HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले में पांडा ग्लास प्रोटेक्शन और 240Hz अधिकतम टच सैंपलिंग रेट मिलता है। ओप्पो F25 प्रो 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Image

Oppo F25 Pro 5G

Oppo F25 Pro 5G Launched In India: ओप्पो F25 प्रो 5G भारत में लॉन्च हो गया है। ओप्पो की F सीरीज के नए फोन को दमदार कैमरा और खूबसूरत डिजाइन में पेश किया गया है। नया ओप्पो फोन 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट से लैस है। इसमें 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Oppo F25 Pro 5G: कीमत और कलर ऑप्शन

ओप्पो F25 प्रो 5G को दो कलर ऑप्शन लावा रेड और ऑशियन ब्लू में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये है। फोन को 5 मार्च से ओप्पो ई-स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Oppo F25 Pro 5G: डिस्प्ले और डिजाइन

ओप्पो F25 प्रो 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फुल-HD+ डिस्प्ले है। डिस्प्ले में पांडा ग्लास प्रोटेक्शन और 240Hz अधिकतम टच सैंपलिंग रेट मिलता है। फोन एंड्रॉयड आधारित ColorOS 14.0 पर चलता है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर के साथ माली-G68 MC4 जीपीयू मिलता है। फोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS3.1 स्टोरेज टाइप है। रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

Oppo F25 Pro 5G: कैमरा और बैटरी

ओप्पो F25 प्रो 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.7 लेंस और ऑटोफोकस के साथ 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV64 प्राइमरी सेंसर, f/2.2 लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 वाइड-एंगल सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए f/2.4 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के साथ फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसमें 5,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फोन 48 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article