टेक एंड गैजेट्स

मार्केट में धमाल मचाने आ रहा OnePlus का सस्ता फोन, फीचर्स के मामले में महंगे फोन भी होंगे फैल

OnePlus Nord CE 4 Set To Launch In India On 1 April: फोन के कई फीचर्स को लेकर कंपनी ने पुष्टि कर दी है। आगामी वनप्लस फोन में 6.7 इंच फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आने की पुष्टि की गई है।

Image

Image: OnePlus

OnePlus Nord CE 4 Set To Launch In India On 1 April: वनप्लस जल्द भारत में अपने मिडरेंज फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 4 को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। वनप्लस नॉर्ड सीई 4 को स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 (Snapdragon 7 Gen 3) प्रोसेसर और 100 वॉच फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा।

OnePlus Nord CE 4: कब होगा लॉन्च

वनप्लस नोर्ड सीई 4 कुछ ही दिनों में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस फोन को 1 अप्रैल लॉन्च किया जाएगा। भारत में अगली जेनरेशन के नोर्ड मॉडल की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। बता दें कि इस फोन को वनप्लस नोर्ड CE 3 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। जिसे पिछले साल 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। आगामी डिवाइस नथिंग फोन 2ए, पोको एक्स6 प्रो जैसे फोन को टक्कर देगा।

OnePlus Nord CE 4: स्पेसिफिकेशन

फोन के कई फीचर्स को लेकर कंपनी ने पुष्टि कर दी है। आगामी वनप्लस फोन में 6.7 इंच फ्लुइड AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 93.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आने की पुष्टि की गई है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि उसके नए 5G फोन में लेटेस्ट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट मिलेगा। फोन में 8GB LPDDR4x रैम होगी, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकेगा।

वनप्लस नॉर्ड CE4 रैम-वीटा को भी सपोर्ट करता है। वनप्लस का कहना है कि यह फीचर स्मार्टफोन को कई ऐप लॉन्च करने या उनके बीच स्विच करने और एक साथ 15 से अधिक अलग-अलग ऐप को मेमोरी में बनाए रखने के दौरान बेहतर अनुभव देने में मदद करता है। वहीं फोन को 256 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 4: बैटरी

कंपनी के अनुसार, वनप्लस नोर्ड CE 4 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 29 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article