टेक एंड गैजेट्स

OnePlus 16 में मिलेगी 240Hz की डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट से होगा लैस

OnePlus 16 में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको पुरानी सीरीज की तुलना में अपग्रेडेड कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो OnePlus 16 में आपको सैमसंग का 200 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है।

Image

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको दमदार कैमरा सेटअप मिलेगा। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 16 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही है। कंपनी इस साल के आखिरी तक इस स्मार्टफोन को चीन के साथ साथ ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में आपको अब तक की सबसे तगड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है जिससे आपको मल्टी टास्किंग के दौरान लैग फ्री परफॉर्मेंस मिलेगी। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमट का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही इसमें आपको बेहतर टच कंट्रोल भी मिलेगा। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में आपको 165Hz से ज्यादा का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

OnePlus 16 को लॉन्च होने में अभी काफी समय बचा हुआ है। लेकिन इसको लेकर लगातार लीक्स सामने आ रही हैं। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की वीबो पोस्ट के मुताबिक इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच की कस्टम BOE LTPO डिस्प्ले मिल सकती है। इसके डिस्प्ले में आपको 1mm की अल्ट्रा स्लिम बेजल्स होंगे। लीक्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में आपको 240Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

LPDDR6 रैम का सपोर्ट

टिप्स्टर के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको बेहतर टच कंट्रोल के लिए IC का सपोर्ट मिल सकता है। अगर इस स्मार्टफोन में मिलने वाले चिपसेट की बात करें तो इसमें आपको क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो चिपसेट मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें आपको LPDDR6 रैम का सपोर्ट मिल सकता है। यह स्मार्टफोन बाजार में सीधे आईक्यू 16 जैसे स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

अपग्रेडेड कैमरा और बड़ी बैटरी

OnePlus 16 में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको पुरानी सीरीज की तुलना में अपग्रेडेड कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक्स की मानें तो OnePlus 16 में आपको सैमसंग का 200 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। 200 मेगापिक्सल का यह सेंसर एक पेरिस्कोप सेंसर होगा। इसके साथ ही इसमें आपको नेक्स्ट जनरेशन की ग्लेशियर बैटरी मिल सकती है। बैटरी क्षमता की बात करें तो लगभग 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article