Lockdown Mode क्या है जो आईफोन में बढ़ा देता है हजार गुना सिक्योरिटी, ऐसे करें इनेबल

iPhone का Lockdown Mode काफी काम का है। अगर आप इस इनेबल कर लेते हैं तो स्मार्टफोन में हैकिंग या फिर स्कैम का खतरा लगभग न के बराबर रहता है। आइए आपको बताते हैं कि यह कैसे काम करता है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 23 2026, 14:08 IST
महंगे एंड्रॉयड फोन में भी नहीं ऐसा फीचरImage Credit : IStock01 / 08

महंगे एंड्रॉयड फोन में भी नहीं ऐसा फीचर

वैसे तो आईफोन्स में भर-भर के सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो महंगे से महंगे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में भी नहीं होते। एप्पल आईफोन का ऐसा ही एक फीचर है Lockdown Mode जो यूजर्स के डेटा को सेफ रखता है।

स्कैम से बचाने वाला धांसू फीचरImage Credit : IStock02 / 08

स्कैम से बचाने वाला धांसू फीचर

इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने के बाद से ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में अगर आपके पास आईफोन और आप अपनी प्राइवेसी को मेंटेन रखना चाहते हैं तो Lockdown Mode का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हैकिंग का खतरा लगभग न के बराबरImage Credit : IStock03 / 08

हैकिंग का खतरा लगभग न के बराबर

Apple के मुताबिक Lockdown Mode ऑन करने के बाद हैकिंग और स्कैम होने का खतरा लगभग न के बराबर रहता है। यह फीचर फोन में होने वाले ऑनलाइन खतरे को लगभग खत्म कर देता है।

इस साल जोड़ा गया था यह फीचरImage Credit : IStock04 / 08

इस साल जोड़ा गया था यह फीचर

आपको बता दें कि iPhone में Lockdown Mode को एप्पल ने साल 2022 में पेश किया था। यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया था जिन्हें फोन में हैकिंग का खतरा बना रहता है। एप्पल की मानें तो इसे इस्तेमाल करने के बाद हैक होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

इस तरह से काम करता है यह फीचरImage Credit : IStock05 / 08

इस तरह से काम करता है यह फीचर

कंपनी की मानें तो पिछले चार साल यानी 2022 से 2024 के बीच इस फीचर को इस्तेमाल करने वालों के बीच में फोन हैक होने की खबर नहीं मिली है। इस फीचर को इस्तेमाल करने पर स्मार्टफोन के कई सारे फंक्शन सीमित हो जाते हैं जिससे संदिग्ध कॉल या फिर मैसेज अपने आप ही ब्लॉक हो जाते हैं।

वेबसाइट को कर देता है ब्लॉकImage Credit : IStock06 / 08

वेबसाइट को कर देता है ब्लॉक

अगर आप अपने iPhone में Lockdown Mode का इस्तेमाल करते हैं तो फोन में अनजान नंबर से आने वाले अटैचमेंट वाले मैसेज और फाइल्स ओपन नहीं होते हैं। इतना ही नहीं यह एडवांस फीचर संदिग्ध वेबसाइट की स्क्रिप्ट को भी ब्लॉक कर देता है।

फोन में मिलती है हाई लेवल सिक्योरिटीImage Credit : IStock07 / 08

फोन में मिलती है हाई लेवल सिक्योरिटी

Lockdown Mode को ऑन करते ही आपका आईफोन हाई-सिक्योरिटी लेवल पर चला जाता है जिसकी वजह से साइबर क्रिमिनल्स फोन पर किसी भी तरह की एक्टिविटी को अंजाम नहीं दे पाते हैं। इस तरह फोन में हैकर्स का हमला लगभग खत्म हो जाता है।

इस तरह से इनेबल करेंImage Credit : IStock08 / 08

इस तरह से इनेबल करें

Lockdown Mode को इनेबल करने के लिए आपको सबसे पहले iPhone की सेटिंग पर जाना होगा। इसके बाद आपको Privacy & Security के ऑप्शन पर जाना होगा। अब आपको स्क्रॉल करके नीचे की तरफ आना होगा। अब आपको Lockdown Mode का ऑप्शन मिलेगा इस पर टैप करें। जैसे ही आप इस पर टैप करेंगे फोन में लॉकडाउन मोड ऑन हो जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!