टेक एंड गैजेट्स

मुकाबले की खाट खड़ी कर देगा Nothing Phone 2, डिजाइन देखते ही खरीद लेंगे

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 27, 2023, 05:17 PM IST

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में नया मुकाबला जल्द आने वाला है जो मार्केट में काफी गर्मी बढ़ा सकता है. इसका डिजाइन जोरदार होगा जो ग्राहकों को पहली नजर में पसंद आ जाएगा और मुकाबले के लिए ये चिंता की बात होगी.

Image

कंपनी को इसके लिए सर्टिफिकेट का इंतजार है, ये मिलते ही भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया जाएगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगा नथिंग फोन 2!
  • डिजाइन देख तुरंत खरीद लेंगे
  • जोरदार फीचर्स से लैस स्मार्टफोन

Nothing Phone 2 Reportedly To Launch Soon In India: भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन कंपनियां एक से एक जोरदार फोन्स लॉन्च कर रही हैं और नथिंग फोन भी इनमें से एक है. कंपनी ने हाल में नथिंग फोन 2 पेश किया है जिसका डिजाइन और फीचर्स मुकाबले के पसीने छुड़ाने लगे हैं. ग्राहकों के बीच भी इन फोन्स को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. ए065 मॉडल नंबर वाला ये नया स्मार्टफोन जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा जो बीआईएस अथॉरिटी के डेटाबेस में सामने आया है. कंपनी को इसके लिए सर्टिफिकेट का इंतजार है, ये मिलते ही भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया जाएगा

स्नैपड्रैगन 8 प्लस से होगा लैस

हाल में सामने आई जानकारी के हिसाब से फिलहाल नए स्मार्टफोन के फीचर्स की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ रिपोर्ट्स में इसके साथ मिलने वाले नए प्रोसेसर की जानकारी दी गई है. नथिंग फोन 2 को स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 चिपसेट मिलने वाला है. कुल मिलकर ये माना जा रहा है कि ये नया फोन उन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा जो आज के महंगे मोबाइल्स में मिलता है. डिजाइन के मामले में नथिंग फोन 2 बहुत जोरदार होने वाला है और यही इसकी यूएसपी भी बनेगी.

किन फीचर्स के साथ आएगा फोन

नथिंग फोन 2 को लेकर ये अफवाहें हैं कि इस स्मार्टफोन में 120एचजेड रिफ्रेश रेट और एमोलेड स्क्रीन मिलने वाला है. ये नया फोन एफएचडी प्लस रिजोल्यूशन को सपोर्ट करने वाले स्क्रीन के साथ आएगा जहां इनस्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर भी मिलने वाला है. नथिंग 2 को लेकर ये कहा जा रहा है कि ये ओएस आधारित एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा, इसके अलावा 12 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट मैमोरी भी इस फोन को मिल सकती है. लंबे समय तक चल सके इसके लिए फोन को 5,000 एमएएच बैटरी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article