टेक एंड गैजेट्स

20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा सबसे यूनिक डिजाइन वाला फोन, इसमें है 32MP सेल्फी कैमरा

Nothing Phone 2 Price Cut in india: सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इस फोन का डिजाइन सबसे यूनिक है। इसमें ग्लिफ इंटरफेस मिलता है जो इसे काफी अलग और शानदार लुक देता है। फोन में 6.70 इंच डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है।

Image

Nothing Phone (2)

Nothing Phone 2 Price Cut in india: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग ने पिछले साल अपने फ्लैगशिप फोन नथिंग फोन 2 को भारत में लॉन्च किया है। नथिंग फोन 1 के बाद इस फोन को भी काफी पसंद किया गया। फोन को 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब फोन को दमदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। आप इस फोन को 20 हजार रुपये तक कम कीमत में खरीद सकते हैं। Nothing Phone 2 में 32MP सेल्फी कैमरा, शानदार डिजाइन और 50-50MP दो रियर कैमरे मिलते हैं।

Nothing Phone 2: कीमत और ऑफर्स

नथिंग फोन 2 को 8GB+128GB स्टोरेज, 12GB+256GB स्टोरेज, 12GB+512GB स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। इसके 12 जीबी+ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 54,999 रुपये है, लेकिन इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 30% डिस्काउंट के साथ 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

इसके अलावा 59,999 रुपये कीमत वाले 12 जीबी+ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 31% डिस्काउंट के साथ 40,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन के साथ सीधे 19 हजार का डिस्काउंट है। इसके अलावा इसके साथ बैंक ऑफर्स और कैशबैक मिल रहा है। साथ ही फोन के साथ 31,999 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी आप पुराने फोन के बदले काफी पैसे बचा सकते हैं।

Nothing Phone 2: खासियत

सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इस फोन का डिजाइन सबसे यूनिक है। इसमें ग्लिफ इंटरफेस मिलता है जो इसे काफी अलग और शानदार लुक देता है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.70 इंच डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर मिलता है। नथिंग फोन 2 एंड्रॉइड 13 आधारित नथिंग ओएस 2.0 पर चलाता है।

कैमरे की बात करें तो फोन में 50-50 मेगापिक्सल के दो कैमरे मिलते हैं। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है। इसमें 4700mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी पैक की गई है। फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 45W फास्ट वायर चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article