आज के समय में स्मार्टफोन्स सिर्फ कॉलिंग या फिर चैटिगं के लिए नहीं इस्तेमाल किए जाते हैं। डेली रूटीन के कई छोटे-बड़े काम अब सिर्फ स्मार्टफोन के जरिए ही होते हैं। इसके अलावा अब लोग अपनी जरूरी जानकारी जैसे- पासवर्ड, एटीएम पिन, आईडी आदि को भी फोन के नोट्स पर लिखकर रखते हैं। अब जब इतने सारे कामों में इसका इस्तेमाल होता है तो इसकी सेफ्टी की जिम्मेदारी भी हमारी ही होती है। हालांकि रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार लोग स्मार्टफोन के रख-रखाव में ऐसी गलती कर देते हैं जिससे बड़ा नुकसान हो जाता है। इसी में से एक गलती है स्मार्टफोन्स के कवर में चीजें रखना।
आपको बता दें कि कई बार देखा जाता है कि लोग स्मार्टफोन के कवर को पर्स की तरह इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग स्मार्टफोन के कवर में पैसे रख लेते हैं तो वहीं कुछ लोग एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड जैसी चीजें रख लेते हैं। अगर आप भी फोन के कवर पर इन चीजों को रखते हैं तो आपको अब अपनी ये आदत बदल लेना चाहिए। आइए आपको इसके कुछ बड़े नकुसान बताते हैं और साथ ही उन पांच चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें कभी भी फोन के कवर में नहीं ऱखना चाहिए।
हो सकता है बड़ा नुकसान
सबसे पहले आपको बता दें कि गर्मी के दिनों में आपकी यह आदत फोन को पूरी तरह से डैमेज कर सकता है। दरअसल हीटवेव और तेज धूप वाली गर्मी के दौरान फोन सामान्य दिनों से ज्यादा तेज गर्म होता है। अगर आप फोन के कवर में कैश या फिर एटीएम कार्ड जैसी चीजें रख देते हैं तो इससे फोन की हीट बाहर नहीं निकल पाती और फोन तेजी से ओवर हीट होने लगता है। अगर हीटिंग एक लिमिट से ज्यादा होती है तो इससे फोन की बैटरी डैमेज हो सकती है और साथ ही ब्लास्ट का भी खतरा बढ़ सकता है।
कवर में कभी न रखें कैश या फिर नोट
स्मार्टफोन के कवर में अधिकांश लोग नोट या फिर कैश रख लेते हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि जरूरत पड़ने पर कैश काम आएगा लेकिन हर दिन की यह आदत महंगे स्मार्टफोन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार तापमान बढ़ने से बैटरी गर्म होती है और इसकी वजह से उसकी परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है।
कभी न रखें एटीएम और क्रेडिट कार्ड
अक्सर देखा जाता है कि लोग स्मार्टफोन के कवर में लोग ATM Card, Credit Card या Metro Card भी रख लेते हैं। भीषण गर्मी के दिनों में यह आदत आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। बता दें कि गर्मी में स्मार्टफोन लगातार हीट करता है और इसकी वजह से एटीएम या फिर क्रेडिट कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप को नुकसान पहुंच सकता है।
मेटल की चीजें न रखें
कुछ लोग स्मार्टफोन के कवर के पीछे कुछ सिक्के या चाबी या फिर दूसरी मेटल की चीजें रख लेते हैं। ये जीचें हीटिंग तो बढ़ाती ही हैं साथ में इनकी रगड़ की वजह से पैक पैनल भी खराब होता है। बता दें कि मेटल गर्मी को तेजी से अब्जॉर्व करता और फोन की हीटिंग को बढ़ाता है। इसलिए आपको इन चीजों को कवर में रखने से बचना चाहिए।
सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड
कई बार देखा देखा जाता है कि लोग स्मार्टफोन के कवर में सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड को भी रख लेते हैं। स्मार्टफोन की हीटिंग इन इलेक्ट्रॉनिक चीजों को नुकसान पहुंचा सकती है। बढ़ा हुआ तापमान सिम और मेमोरी कार्ड को खराब कर सकता है और इसकी वजह से जरूरी डेटा भी लॉस हो सकता है।
