टेक एंड गैजेट्स

RO का पानी इन्वर्टर बैटरी में डाल सकते हैं या नहीं, 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती

कई बार लोग इन्वर्टर की बैटरी में लोग RO का भी पानी डालते हैं। अगर आप भी आरओ का पानी इन्वर्टर में डालते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा करना इन्वर्टर की हेल्थ के लिए अच्छा है या नहीं?

Image

आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करके बैटरी का बैकअप बढ़ा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-एआई जनरेटेड)

भीषण गर्मी के मौसम में इन्वर्टर एक बेसिक जरूरत बन चुका है। आपको अब अधिकांश घरों में इंन्वर्टर देखने को मिल जाएगा। इन्वर्टर की बैटरी हमें सही से बैकअप और पावर देती रहे इसके लिए कुछ मेंटेनेंस टिप्स भी जरूरी होते हैं। अक्सर हमने देखा है कि इन्वर्टर की बैटरी में बीच-बीच में पानी डालना होता है। लेकिन ज्यादातर लोगों में इस बात को लेकर बड़ा कंफ्यूजन होता है कि आखिर कौन सा पानी इन्वर्टर की बैटरी के लिए सबसे अच्छा होता है।

कई बार लोग इन्वर्टर की बैटरी में लोग RO का भी पानी डालते हैं। अगर आप भी आरओ का पानी इन्वर्टर में डालते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा करना इन्वर्टर की हेल्थ के लिए अच्छा है या नहीं?

ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि RO का पानी साफ और फिल्टर होता है, इसलिए यह इन्वर्टर की बैटरी के लिए भी सबसे बेस्ट है। लेकिन आपको बता दें कि ऐसान करना इन्वर्टर की हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप हर बार RO का पानी इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको हजारों रुपये का भारी भरकम नुकसान हो सकता है। आइए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

RO का पानी बैटरी में क्यों नहीं डालना चाहिए?

इस बात में कोई शक नहीं है कि RO का पानी पीने के लिए बेहतरीन होता है क्योंकि बैक्टीरिया और गंदगी से यह पूरी तरह से साफ होता है। हालांकि पानी को साफ करने वाला RO फिल्टर पानी के मिनरल्स को पूरी तरह खत्म नहीं करता है।

पीने वाले पानी में TDS (Total Dissolved Solids) को एक निश्चित स्तर पर मेंटेन किया जाता है, जिसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये मिनिरल्स बैटरी को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।

बैटरी पर इसका असर

इन्वर्टर की लेड-एसिड (Lead-Acid) बैटरी के अंदर सल्फ्यूरिक एसिड और डिस्टिल्ड वॉटर का एक निश्चित अनुपात होता है। जब आप इसमें मिनरल्स वाला RO का पानी डालते हैं, तो ये मिनरल्स बैटरी की लेड प्लेट्स पर जमा होने लगते हैं।

शॉर्ट सर्किट का खतरा

बैटरी की प्लेट्स पर मिनरल्स की परत चढ़ने से बैटरी की चार्जिंग और डिस्चार्जिंग क्षमता कम हो जाती है। इतना ही नहीं इसकी वजह से कई बार इन्टर्नल पार्ट में शॉर्ट शर्किट का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर आप बार बार RO का पानी डालते हैं तो इससे बैटरी का बैकअप भी डाउन होने लगता है और बैटरी जल्द खराब हो सकती है।

सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर का यूज करें

इन्वर्टर बैटरी के लिए सिर्फ और सिर्फ डिस्टिल्ड वॉटर (Distilled Water) का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि डिस्टिल्ड वॉटर को पानी को उबालकर उसकी भाप को इकट्ठा करके बनाया जाता है। यह पानी 100% मिनरल-फ्री (0 TDS) होता है जिससे बैटरी को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

बारिश का पानी सही या गलत?

कुछ लोग इमरजेंसी में बारिश का पानी भी इस्तेमाल कर लेते हैं। हालांकि, बारिश का पानी काफी हद तक शुद्ध होता है, लेकिन आज के समय में वायु प्रदूषण के कारण पहली कुछ बारिश के पानी में एसिड और धूल के कण होते हैं, जो बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बारिश के पानी को भी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article