स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। डेली रूटीन की कई सारे काम अब सिर्फ स्मार्टफोन्स पर निर्भर हो चुके हैं। स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को जितना आसान बनाया है उतने ही इसके नुकसान भी है। हमारी एक लापरवाही हमारी हमें कई तरह के नुकसान करा सकती है। अपने स्मार्टफोन में हम कई तरह के ऐप्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं जो यूजर्स की लोकेशन को लगातार ट्रैक करते हैं जो कि प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा हैं।
टेक्नोलॉजी के दौर में आज के स्मार्टफोन्स काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। फोन्स हमारी हर एक एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं। कुछ ऐप्स तब भी हमारी लोकेशन पर नजर रखते हैं जब हम फोन को इस्तेमाल नहीं कर रहे होते। अगर आप अपनी प्राइवेसी मेंटेन करना चाहते हैं तो आपको फोन की कुछ सेटिंग में बदलाव करना जरूरी होता है।
ये ऐप्स लोकेशन करते हैं ट्रैक
कई ऐप्स सही इन्फॉर्मेंशन के लिए यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करते हैं जैंस- गूगल मैप्स, फूड डिलीवरी ऐप और राइड हेलिंग ऐप्स। ये ऐप्स डायरेक्शन बताने, पिकअप लोकेशन जानने के लिए लोकेशन को ट्रैक करते हैं। लेकिन समस्या तब होती है जब दूसरे ऐप्स जैसे सोशल मीडिया ऐप्स, शॉपिंग ऐप्स और एडवर्टाइजमेंट ऐप्स आपकी रियल टाइम लोकेशन को ट्रैक करते हैं। सबसे घातक बात यह है कि जब आप इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे होते तब भी ये आपकी लोकशन को ट्रैक करते रहते हैं।
आपको बता दें कि ट्रैकिंग डाटा का इस्तेमाल करके कंपनियां मोबाइल यूजर्स को विज्ञापन दिखाती है। आपके आसपास के स्टोर्स को दिखाती हैं और साथ ही आपके डेली रूटीन के पैटर्न को भी समझती हैं जिससे आपकी जरूरतों और दूसरी चीजों का पता किया जा सके। एक्सपर्ट की मानें तो अधिकांस स्मार्टफोन यूजर्स ऐप इंस्टाल करते समय बेहद लापरवाही बरतते हैं। ज्यादातर यूजर्स इंस्टालेशन के समय Allow Always का ऑप्शन चुनते हैं और दोबारा कभी इस सेटिंग पर ध्यान नहीं देते हैं।
आपको बता दें कि अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके इस सेटिंग को बदल सकते हैं। आइए आपको इसका पूरा प्रॉसेस बताते हैं।
- सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग पर जाएं इसके बाद
Location के ऑप्शन को चुने। - अब आपको
App Location Permissions पर क्लिक करना होगा। - अब आपके सामने उन सभी ऐप्स की लिस्ट ओपन हो जाएगी जिनको आपने लोकेशन का एक्सेस दिया होगा।
- बता दें कि हर एक ऐप के सामने तीन तरह के ऑप्शन मौजूद होंगे जिसमें All the time, Only While using the app और Not Allowed का ऑप्शन आपको मिलेगा।
- किसी भी ऐप्स को लगातार आपकी लोकेशन जानने की जररूत नहीं है इसलिए आप सेकंड ऑप्शन Only While using the app को चुन सकते हैं।
iOS यूजर्स इस तरह से बदले सेटिंग
- अगर आपके पास iPhone है तो आपको Setting के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपको Privacy & Security के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपको Location Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको ऐप को सेलेक्ट करके उसकी लोकेशन ऑप्शन में Only While using the app करना होगा।
