टेक एंड गैजेट्स

मंगल से ऐसा दिखा सूर्यास्त का गजब नजारा, जिसने देखा वो देखता ही रह गया

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 7, 2023, 02:04 PM IST

स्पेस की रोचक जानकारियां नासा आए-दिन देता रहता है और हाल में मंगल ग्रह से सूर्यास्त का अनोखा नजारा देखने को मिला है. NASA के Mars Rover Mastcam ने 28 अलग-अलग फोटोज ली हैं जिन्हें प्रोसेस करके ये नजारा दिखाया गया है.

Image

इन किरणों को क्रिपस्कुलर रेज कहा जाता है जो मंगल से साफ नजर आई हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगल से ऐसा दिखा सूर्यास्त का नजारा
  • नासा के मास्टकैम रोवर ने ली फोटोज
  • 28 अलग-अलग फोटो से बनाया सीन

NASA Captures First Martian Sun Rays: नासा अंतरिक्ष में चलने वाली सभी गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराता रहता है और अब मंगल ग्रह से सूर्यास्त का शानदार नजारा पेश किया गया है. 2 फरवरी 2023 को नासा के मार्स रोवर ने डूबते सूरत की शानदार फोटोज ली हैं जिसमें पहली बार सूर्य की किरणें इतनी साफ दिखाई दी हैं. इन किरणों को क्रिपस्कुलर रेज कहा जाता है जो मंगल से साफ नजर आई हैं. क्रिपस्कुलर लेटिन भाषा के ट्विलाइट शब्द से लिया गया है जिसका मतलब होता है सूर्योदय या सूर्यास्त के समय दिखने वाली किरणें.

NASA Mars Sun Set

NASA Mars Sun Set

चमक रहे थे बादल, गजब था नजारा

2021 में शुरू हुए एक स्टडी कैंपेन के तहत ये फोटोज ली गई हैं जिसका नाम नॉक्टिलुसेंट या नाइट शाइनिंग क्लाउड्स है, ये एक फॉलो-ऑन इमेजिंग कैंपेन है. जहां मंगल ग्रह पर ज्यादातर बादल 60 किलोमीटर से नीचे ही उड़ते हैं और वाटर आइस के बने होते हैं, वहीं ये खास बादल काफी हाइट पर उड़ते हैं और बहुत ठंडे होते हैं. बताया जा रहा है कि ये बादल कार्बन डायऑक्साइड या ड्राय आइस से बनते हैं.

NASA Mars Sun Set Cloud

NASA Mars Sun Set Cloud

28 फोटोज से बना पूरा नजारा

मार्स रोवर के मास्ट कैमरा या कहें तो मास्टकैम से ली गई 28 अलग-अलग तस्वीरों से ये पूरा नजारा तैयार किया गया है. इन इमेजेस को एडिट करके नजारे की एक तस्वीर तैयार की गई है. नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में क्यूरियोसिटी रोवर को तैयार किया गया है और नासा की ओर से जेपीएल इस मिशन का नेतृत्व कर रहा है. इसके अलावा मास्टकैम का निर्माण और उसका संचालन मलिन स्पेस साइंस सिस्टम द्वारा किया जाता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article