टेक एंड गैजेट्स

व्हाट्सएप पर ऐसे भेजेंगे होली के स्टिकर या GIFs, तो हर कोई हो जाएगा खुश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 7, 2023, 05:27 PM IST

Happy Holi WhatsApp Sticker, Wishes और Gif के जरिए आप होली की बधाई दे सकते हैं। आइए जानतें हैं Happy Holi WhatsApp GIFs कैसे सेंड करें।

Image

व्हाट्सएप पर स्टिकर और जीआईएफ भेजें।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मैसेजिंग बॉक्स पर स्माइली आइकन पर करना होगा क्लिक
  • जीआईएफ विकल्प पर टैप करें टैप
  • सर्च आइकन पर क्लिक करके हैप्पी होली करें टाइप

Holi 2023 Whatsapp Wishing Stickers:: होली का उत्सव 8 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में यदि आप हैप्पी होली पर व्हाट्सएप स्टिकर, शुभकामनाएं और GIF भेजकर होली बना रहे हैं तो यहां हम आपको उसकी पूरी प्रोसेस बता रहे हैं। व्हाट्सएप के साथ, स्टिकर और जीआईएफ को अन्य सोशल मीडिया एप्लिकेशन जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम पर भी शेयर किया जा सकता है।

ऐसे भेज सकते हैं हैप्पी होली व्हाट्सएप स्टिकर या GIFs

1. WhatsApp खोलें और उस इंडिविजुअल या ग्रुप चैट पर क्लिक करें जहां आप GIF भेजना चाहते हैं।

2. मैसेजिंग बॉक्स पर स्माइली आइकन पर क्लिक करें।

3. जीआईएफ विकल्प पर टैप करें।

4. अब सर्च आइकन पर क्लिक करें और हैप्पी होली टाइप करें।

5. बहुत सारे हैप्पी होली जीआईएफ आप दिखने लागेंगे।

6. आप जिस GIF को शेयर करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें और सेंड बटन पर टैप करें।

हैप्पी होली 2023 व्हाट्सएप स्टिकर: इस तरह से करें शेयर

  1. अपने फोन पर व्हाट्सएप खोलें और उस व्यक्ति या समूह चैट पर जाएं जहां आप स्टिकर भेजना चाहते हैं।
  2. चैट बॉक्स पर उपलब्ध स्माइली आइकन पर क्लिक करें।
  3. फिर, GIF चिन्ह के बगल में दिखे स्टिकर आइकन पर जाएं।
  4. स्टिकर पैनल के अंदर "+" चिह्न पर टैप करें और अधिक स्टिकर पैनल जोड़ें पर जाएं।
  5. इसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा और 'गेट मोर स्टिकर्स' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  6. यह आपको सीधे गूगल प्ले स्टोर पर ले जाएगा।
  7. अब आपको सर्च बार में Happy Holi सर्च करना होगा।
  8. उस स्टिकर पैक को चुने जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं और इसे व्हाट्सएप में जोड़ें।
  9. एक बार हो जाने के बाद, आप व्हाट्सएप के माय स्टिकर्स टैब के अंदर पैक के सभी स्टिकर देख पाएंगे।
  10. इस तरह आप अपने लोगों के साथ हैप्पी होली स्टिकर चुन सकते हैं और भेज सकते हैं।
आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहा author

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ... और देखें

End of Article