टेक एंड गैजेट्स

छोटा पैकेट बड़ा धमाका! इस कंपनी ने एकसाथ लॉन्च किए 5 प्रीमियम पोर्टेबल स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

JUST CORSECA Sound Speakers: जस्ट कॉर्सेका ने एकसाथ 5 नए स्पीकर लॉन्च किए हैं। सोनिक सिम्फनी प्रोफेशनल सेटिंग्स के लिए एक मजबूत 550W पंच पैक करता है, सोनिक स्फीयर वायरलेस माइक्रोफोन के साथ 450W आउटपुट का दावा करता है, 360W आउटपुट और एर्गोनोमिक हैंडल वाला सोनिक स्ट्रीम चलते-फिरते यूजर के लिए एकदम सही है

Image

JUST CORSECA

JUST CORSECA Sound Speakers: ऑडियो इनोवेशन ब्रांड जस्ट कॉर्सेका ने भारत में एक साथ पांच प्रीमियम पोर्टेबल स्पीकर - सोनिक सिम्फनी, सोनिक स्फीयर, सोनिक स्ट्रीम, सोनिक सर्ज और सोनिक स्पार्क को लॉन्च कर दिया है। इन स्पीकर्स को यूजर्स की जरूरत और बजट के हिसाब से डिजाइन किया गया है। लाइन-अप कॉम्पैक्ट पर्सनल-यूज स्पीकर से लेकर प्रोफेशनल ऑडियो जरूरतों के लिए हाई-पावर्ड डिवाइस तक के विकल्प देते हैं। चलिए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में...

कीमत और उपलब्धता

  • सोनिक सिम्फनी: 34,999 रुपये
  • सोनिक स्फीयर: 29,999 रुपये
  • सोनिक स्ट्रीम: 20,999 रुपये
  • सोनिक सर्ज: 16,999 रुपये
  • सोनिक स्पार्क: 10,999 रुपये
  • स्पीकर्स को रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीदा जा सकता है।

प्रीमियम पोर्टेबल स्पीकर की खासियत

सोनिक सिम्फनी प्रोफेशनल सेटिंग्स के लिए एक मजबूत 550W पंच पैक करता है, सोनिक स्फीयर वायरलेस माइक्रोफोन के साथ 450W आउटपुट का दावा करता है, 360W आउटपुट और एर्गोनोमिक हैंडल वाला सोनिक स्ट्रीम चलते-फिरते यूजर के लिए एकदम सही है, जबकि सोनिक सर्ज पोर्टेबल, स्लीक डिजाइन में 240W डिलीवर करता है। सोनिक स्पार्क अपने 180W कॉम्पैक्ट बिल्ड के साथ व्यक्तिगत उपयोग के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Sonic Symphony (JST636) – 550W पावरहाउस

  • दो वायरलेस माइक्रोफोन, ब्लूटूथ V5.3, मल्टीकोर साउंड टेक्नोलॉजी।
  • 30000 mAh बैटरी, PD 60W फास्ट चार्जिंग, लो लेटेंसी, RGB लाइट्स।
  • कराओके, पावर बैंक और गिटार पोर्ट की सुविधा।
  • कीमत: 34,999 रुपये

Sonic Sphere (JST634) – 450W पोर्टेबल स्पीकर

  • दो वायरलेस माइक्रोफोन, True Wireless Stereo (TWS)।
  • 30000 mAh बैटरी, प्रीमियम फैब्रिक डिजाइन।
  • लो लेटेंसी और डायनामिक साउंड क्वालिटी।
  • कीमत: 29,999 रुपये

Sonic Stream (JST632) – 360W एर्गोनोमिक स्पीकर

  • 18000 mAh बैटरी, RGB लाइट शो।
  • कराओके फंक्शन, दो वायरलेस माइक्रोफोन।
  • पावर बैंक और पोर्टेबल डिज़ाइन।
  • कीमत: 20,999 रुपये

Sonic Surge (JST630) – 240W कॉम्पैक्ट स्पीकर

  • 18000 mAh बैटरी, TWS कनेक्शन।
  • स्टाइलिश प्रीमियम फैब्रिक और मल्टीकोर साउंड सिस्टम।
  • कीमत: 16,999 रुपये

Sonic Spark (JST628) – 180W कॉम्पैक्ट और लाइटवेट

  • 12000 mAh बैटरी, True Wireless Stereo।
  • डायनामिक लाइट्स और शानदार साउंड क्वालिटी।
  • कीमत: 10,999 रुपये
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article