टेक एंड गैजेट्स

जियो का सबसे सस्ता 5जी प्लान, साथ में फ्री मिलेगा नेटफ्लिक्स का एक्सेस

हाल ही में जियोहॉटस्टार के नए प्लान पेश हुए हैं जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 79 रुपये है। जियो के पास एक सबसे सस्ता 5जी प्लान है जिसमें ग्राहकों को फ्री में Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए जानते हैं जियो के इस प्लान के बारे में विस्तार से...

Image

Jio Cheapest 5G Plan with Netflix

रिलायंस जियो की पहचान सस्ते प्लान देने की है। लॉन्चिंग के बाद ही दो साल तक कंपनी ने कॉलिंग से लेकर डाटा तक सब फ्री दिया और आज भी Jio के प्लान Netflix के मुकाबले काफी सस्ते हैं। जियो अपने ओटीटी यूजर्स का भी पूरा ख्याल रखता है। हाल ही में जियोहॉटस्टार के नए प्लान पेश हुए हैं जिनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 79 रुपये है। जियो के पास एक सबसे सस्ता 5जी प्लान है जिसमें ग्राहकों को फ्री में Netflix का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए जानते हैं जियो के इस प्लान के बारे में विस्तार से...

Jio का 1,299 रुपये वाला प्लान

जियो का यह प्लान उनके लिए बड़े ही काम है जिन्हें अधिक डाटा और ओटीटी भी चाहिए। इस प्लान की कीमत 1,299 रुपये है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।

सबसे खास बात यह है कि इसमें ओटीटी का बड़ा फायदा मिल रहा है। इस प्लान में Netflix के अलावा JioTV और JioAICloud का भी एक्सेस मिल रहा है। इस प्लान में कुल 168 जीबी डाटा मिलता है। इसमें JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए मिलता है और इसमें तीन महीने के लिए Netflix का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

जियो का यह प्लान JioAICloud के साथ आता है जिसमें ग्राहकों को 50GB फ्री स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा जियो के इस प्लान में Google Gemini AI Pro का भी सब्सक्रिप्शन मिल रहा है जिसकी कीमत 35,100 रुपये का है। यह सब्सक्रिप्शन 18 महीने के लिए है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article