टेक एंड गैजेट्स

Jio ने 84 दिन का कर दिया तगड़ा जुगाड़, Unlimited Calling, Data और Ott की टेंशन हुई खत्म

Reliance Jio ने अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो की लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या पहली की तुलना में काफी बढ़ गए हैं। आइए आपको जियो को 84 दिन वाले दो धमाकेदार प्लान के बारे में बताते हैं। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ बहुत कुछ मिलेगा।

Image

रिलायंस जियो सस्ते रिचार्ज प्लान्स में ग्राहकों को दे रहा है कई सारी सुविधाएं।

Jio Recharge Offer: रिलायसं जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो की लिस्ट में कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं जो यूजर्स की परेशानी कम करते हैं। जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलिय को ध्यान में रखे हुए अपनी लिस्ट में 84 दिन वाले प्लान्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ा दी है। जियो के पास एक ऐसा प्लान है जिससे आप अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन की टेंशन से फ्री हो सकते हैं।

आपको बता दें कि रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 47 करोड़ से ज्यादा यूजर्स मौजूद है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपनी रिचार्ज प्लान की लिस्ट को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। जियो के पास आपको शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स मौजूद हैं। आइए आपको जियो के दो धमाकेदार प्लान के बारे में बताते हैं।

Jio के दो धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स

जियो की लंबी चौड़ी लिस्ट में 84 दिन वाले दो धमाकेदार रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। जियो के पास 1299 रुपये का एक शानदार सस्ता और किफायती प्लान मौजूद है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को डेली 2GB डेटा देती है। आप 84 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। जियो यूजर्स को इस प्लान में ग्राहकों को Netflix भी ऑफर करता है। इस प्लान में आपको 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज और जियो हाटस्टार का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio का 1799 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 1799 रुपये का एक धांसू प्लान मौजूद है। इस प्लान में भी कंपनी ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रही है। आप हर दिन सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। अगर आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान चाहिए जिसमें अधिक डेटा लिमिट मिलती हो तो यह आपके लिए एक परफेक्ट प्लान है। इस रिचार्ज प्लान के साथ आ 84 दिन तक हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकेत हैं। इस तरह आपको पैकमें कुल 252GB डेटा मिल जाता है। जियो अपने ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article