Caller Name in Display feature: मोबाइल पर आने वाली अननोन नंबर की काल्स कई बार बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को इस परेशानी से राहत देने के लिए सरकारी की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार अब ऐसी टेक्नोलॉजी लाने जा रही है जिससे फोन पर वाली अननोन नंबर्स के साथ कॉलर का असली नाम भी दिखाई डिस्प्ले पर दिखाई देगा। सरकार के इस फैसले से फोन पर आनी वाली Fraud Calls और Spam Messages से बड़ी राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फ्रॉड और स्पैम कॉल पर लगाम लगाने के लिए CNAP (Caller Name Presentation) की सिफारिश की थी। सरकार की तरफ से अप्रैल के महीने में इसके ट्रायल के निर्देश दिए गए थे। अब निजी टेलिकॉम कंपनियां CNAP सर्विस को लॉगू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस नई सर्विस से Jio, Airtel और Vi के करोड़ों यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
जल्द शुरू होगी CNAP सर्विस
TRAI इस CNAP सर्विस को ऐसे समय पर लागू कर रहा है जब देश में लगातार ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड कॉल्स के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक मोबाइल यूजर्स अननोन नंबर्स की डिटेल्स के लिए True Caller थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। इस ऐप में यूजर्स को जानकारी तो मिलती लेकिन वह इंफॉर्मेशन कितनी एक्यूरेट है इस पर बहुत अधिक संदेह रहता था। इसके साथ ही थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ हमेशा ही प्राइवेसी ब्रीच होने का भी खतरा बना रहता है।
CNAP लागू होने के बाद अगर कोई आपक अननोन नंबर से कॉल करता है तो आपको डिस्प्ले में नंबर के साथ-साथ कॉलर का असली नाम दिखाई देगा। कॉलर का यह वही नाम होगा जो उसने सिम खरीदते समय फॉर्म में फिल किया होगा। निजी टेलिकॉम कंपनियां नई तकनीक को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन वहीं सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL को इसे लागू करने में देरी हो सकती है।
Jio-Airtel-Vi यूजर्स को मिलेगी राहत
CNP एक्टिवेट होने के बाद स्पैम कॉल्स, टेलिमार्केटिंग कॉल्स, प्रमोशनल कॉल्स को रोकने में बड़ी मदद मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक इस नई टेक्नोलॉजी अपने नेटवर्क के साथ इंटीग्रेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसका सीधा फायदा जियो, एयरटेल और वीआई के करोड़ों यूजर्स को होगा। बताया जा रहा है कि इस सर्विस के लिए टेलिकॉम कंपनियों ने Dell, Ericsson, HP और Nokia जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है।
