अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अभी फेस्टिव सीजन चल रहा है और इस मौके पर ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन मार्केट में बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को इस फेस्टिव सेल में iQOO Z11 Lite को सस्ती कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। जिस प्राइस सेगमेंट में यह स्मार्टफोन आ रहा है उसमें आपको इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
आईक्यू की तरफ से आने वाला iQOO Z11 Lite आपको डे-टू-डे वर्क और मल्टी टास्किंग वाले काम में बढ़िया परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें आपको Dimensity 6300 दमदार प्रोसेसर और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलता है। आइए आपको इसकी कीमत, वेरिएंट और इस पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताते हैं।
iQOO Z11 Lite की कीमत हुई धड़ाम
iQOO Z11 Lite को अमेजन पर 38,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि आप अभी इस स्मार्टफोन को इससे काफी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फेस्टिव सीजन सेल में इस स्मार्टफोन पर अभी 42% की छूट दी जा रही है। इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 22,499 रुपये में खरीद सकते हैं। मतलब आपके सीधे-सीधे 16 हजार रुपये बचने वाले हैं।
फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी आपके पास इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर पैसे बचाने का मौका है। अमेजन ग्राहकों को बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। बैंक ऑफर में आपको 600 रुपये से ज्यादा का कैशबैक ऑफर मिलेगा। वहीं अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो आप 21,350 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर में 5-10 हजार रुपये की भी बचत कर लेते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन बेहद कम कीमत में मिल जाएगा।
iQOO Z11 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
- आईक्यू के इस स्मार्टफोन में आपको 6.74 इंच की IPS LCD डिस्प्ले वाली स्क्रीन मिलती है।
- डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
- iQOO Z11 Lite में आपको 6GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन में आपको 6500mAh तक की बैटरी दी गई है जो कि 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
