टेक एंड गैजेट्स

BSNL के सस्ते प्लान का बड़ा धमाका, 30 दिन से ज्यादा की मिलेगी वैलिडिटी, महंगे रिचार्ज की टेंशन होगी खत्म

इस रिचार्ज प्लान में एक जरूरी बात समझना जरूरी है कि इंश्योरेंस का लाभ हर ग्राहक को अपने आप मिलना तय नहीं है। इसके लिए पात्रता, पॉलिसी की शर्तें और क्लेम से जुड़े नियम लागू हो सकते हैं। इसलिए सिर्फ इंश्योरेंस के फायदे को देखकर रिचार्ज न करें।

Image

सरकारी टेलीकॉम कंपनी मोबाइल यूजर्स के लिए लेकर आई सस्ता रिचार्ज प्लान।

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान लेकर आई है। BSNL ने अपने पोर्टफोलियो में एक बेहद एक्साइटिंग रिचार्ज प्लान जोड़ा है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिन्हें ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की जरूरत नहीं है। कंपनी के इस प्लान की कीमत सिर्फ 202 रुपये है। इस प्लान की खासियत है कि इसके साथ ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक का फ्री इंश्योरेंस भी मिलता है।

कंपनी के इस प्लान में कॉलिंग मिनट्स, SMS और इंटरनेट डाटा जैसे बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में कम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक किफायती ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको इस प्लान के फायदे बताते हैं।

BSNL के ₹202 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

BSNL के इस रिचार्ज प्लान में 32 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जा रही है। कॉलिंग सुविधा की बात करें तो इसमें आपको पूरे 32 दिनों के लिए कुल 300 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को 100 SMS और कुल 5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। यानी यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जो मोबाइल का इस्तेमाल सीमित रूप से करते हैं।

अगर आप दिनभर वीडियो देखते हैं या सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताते हैं, तो 5GB डेटा आपके लिए कम पड़ सकता है। इस प्लान में डेटा की तय सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले अपनी जरूरत और रोजाना के मोबाइल इस्तेमाल को ध्यान में रखना बेहतर होगा।

1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस भी है खासियत

इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें कंपनी ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर भी दे रही है। इस तरह का ऑफर किसी और टेलीकॉम कंपनी के पास प्रीपेड प्लान में मौजूद नहीं है। इसके फायदे की बात करें तो इस इंश्योरेंस कवर में एलिजिबल ग्राहकों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹1 लाख तक का इंश्योरेंस और साइबर फ्रॉड के मामले में ₹10,000 तक का कवर मिल सकता है।

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है कि इंश्योरेंस का लाभ हर ग्राहक को अपने आप मिलना तय नहीं है। इसके लिए पात्रता, पॉलिसी की शर्तें और क्लेम से जुड़े नियम लागू हो सकते हैं। इसलिए सिर्फ इंश्योरेंस के फायदे को देखकर रिचार्ज न करें। पहले BSNL के आधिकारिक माध्यम से पता करें कि यह सुविधा आपके नंबर और प्लान पर लागू होती है या नहीं।

247 वाले BSNL प्लान से कितना अलग है ₹202 का रिचार्ज?

BSNL के ₹202 वाले प्लान और ₹247 वाले प्लान में सबसे बड़ा अंतर डेटा और कॉलिंग की सुविधा का है। ₹202 वाला प्लान कम खर्च में सीमित सेवाएं चाहता है, जबकि ₹247 वाला प्लान ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

₹247 वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर में बताई गई सुविधाओं के अनुसार, ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ 50GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और मेन अकाउंट में ₹10 का टॉकटाइम मिलता है। इसकी तुलना में ₹202 वाले प्लान में कुल 5GB डेटा और 300 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इसलिए दोनों में से किसी एक को चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपको ज्यादा डेटा चाहिए या कम कीमत में लंबी वैलिडिटी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article