बॉलीवुड

Salman Khan की सुरक्षा हुई हाईटेक, सिक्योरिटी टीम में तैनात हुए MP5 SD6 जैसे आधुनिक हथियार

Salman Khan's Security Beefed up: सलमान खान की सुरक्षा को एक बार फिर और सख्त कर दिया गया है। इस दौरान उनके सुरक्षा घेरे में आधुनिक हथियारों से लैस जवानों को भी शामिल किया गया है।

Image

सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा (Pic Credit: Instagram)

Salman Khan Security Beefed up: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की सुरक्षा को हाईटेक कर दिया गया है। हाल ही में मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को देखने के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और भी सख्त करने का निर्णय लिया गया है। उनकी सुरक्षा में मुंबई पुलिस के जवानों के साथ कमांडो भी तैनात हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा घेरे में आधुनिक हथियारों से लैस जवानों को भी शामिल किया गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: 600 करोड़ी होने से एक बस कुछ दूर है Rajinikanth की फिल्म, देखें आंकड़े)

सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा

सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में मुंबई पुलिस के कर्मियों के साथ कमांडो की मौजूदगी बताई जा रही है। खबरें आ रही है कि सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कमांडो आधुनिक हथियारों से लैस है। सलमान खान की सुरक्षा में MP5 SD6 सबमशीन गन को भी शामिल किया गया है, जिसकी चर्चा हो रही है। इसे जर्मनी की प्रतिष्ठित हथियार निर्माता कंपनी Heckler & Koch ने द्वारा बनाया गया है। यह MP5 सीरीज का एक स्पेशल वर्जन है, जो फायरिंग के दौरान बहुत कम आवाज करती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas और बेटी Malti के साथ मनाया दशहरा, शेयर कीं बैक टू बैक कई पिक्स)

इस हथियार में इंटीग्रेटेड सप्रेसर दिया गया है, जो फायरिंग के दौरान निकलने वाली आवाज और मजल फ्लैश को कम करने में मदद करता है। हालांकि सप्रेसर लगाने के बाद भी फायरिंग पूरी तरह आवाज खत्म नहीं होती है। MP5 SD6 अपनी कॉम्पैक्ट बनावट और ऑटोमैटिक फायरिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। इसमें 9×19mm Parabellum कारतूस का इस्तेमाल होता है। इसके साथ 15 और 30 राउंड की मैगजीन के ऑप्शन भी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म ' मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देखा जाएगा, जिसका निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है। हाल ही में इस मूवी का एक देशभक्ति गीत भी रिलीज किया गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article